• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

आगरा न्यूज: शहादत की स्मृति में सेवा का संकल्प, 100 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

Spread the love

आगरा। गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबज़ादों एवं माता गुजरी जी की शहादत को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को आगरा में किया गया। सिख यूथ वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की ओर से 23 नंबर कोठी, कमिश्नर ऑफ पुलिस आवास के समीप आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबज़ादों एवं माता गुजरी जी की शहादत की स्मृति में सिख यूथ वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 23 नंबर कोठी, कमिश्नर ऑफ पुलिस आवास के समीप लगाया गया, जो संस्था का 11वां रक्तदान शिविर रहा। संस्था द्वारा यह शिविर प्रत्येक वर्ष दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में नियमित रूप से आयोजित किया जाता है।

रक्तदान शिविर में सिख संगत के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की और स्वेच्छा से रक्तदान कर चार साहिबज़ादों एवं माता गुजरी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर का आयोजन मानव सेवा ब्लड कैंप के सहयोग से किया गया, जहां रक्तदाताओं को ब्लड कैंप की ओर से कार्ड वितरित किए गए, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उन्हें रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबा प्रीतम सिंह जी ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और सिख यूथ वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। शिविर के दौरान 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष परमजीत सिंह मक्कड़ ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि जनरल सेक्रेटरी अरविंद पाल सिंह चावला ने कार्यक्रम का संचालन किया। मीडिया प्रभारी अमनप्रीत सिंह सोबती ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्था गुरप्रीत सिंह, परविंदर सिंह एवं त्रिलोचन सिंह द्वारा की गई।

शिविर को सफल बनाने एवं लंगर सेवा में तजिंदर सिंह, गुरप्रीत अरोड़ा, परमीत छाबड़ा, रचित सिंह डेंग, राना रणजीत सिंह, तेजपाल सिंह, हरप्रीत नंदा, बलविंदर सिंह सूरी, हरमीत सिंह, जसमीत सिंह, डॉ. तजिंदर सिंह, अमनप्रीत वाधवा, हर्षदीप सिंह, सहज सिंह, सिमर सिंह एवं एच.के. सेतिया सहित अनेक सेवाभावी लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

#BloodDonationCamp #FourSahibzadeh #AgraNews #SikhYouthWelfare #GuruGobindSinghJi #MataGujriJi #CommunityService

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *