• Sat. Mar 7th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

आगरा न्यूज:दिल्ली जा रही 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला रास्ते में हुई गुम, अलीगढ़ जंक्शन पुलिस ने खोजकर परिजनों को सौंपा

Spread the love

आगरा: राँची से दिल्ली जा रही 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला रास्ते में गुम हो गईं, जिसकी सूचना मिलते ही अलीगढ़ जंक्शन जीआरपी की मिशन शक्ति टीम ने तुरंत खोजबीन शुरू की और उन्हें सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

Aligarh GRP rescues missing elderly woman at railway station

घटना तब सामने आई जब राँची निवासी एक महिला ने थाने पहुंचकर बताया कि उसकी माँ 1 दिसंबर को ट्रेन संख्या 18309 जम्मू तवी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए निकली थीं, लेकिन रास्ते में उनका संपर्क टूट गया और वे गंतव्य तक नहीं पहुंचीं। 

जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज, यात्रियों से पूछताछ और लगातार तलाश के आधार पर बुजुर्ग महिला को सेंटर प्वाइंट इलाके में एक्सीलेटर के पास से सकुशल ढूंढ निकाला।

अपनी माँ को सुरक्षित पाकर परिजन भावुक हो उठे और पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम में शामिल रहे:

उ०नि० लक्ष्मी सिंह

महिला मुख्य आरक्षी मंजू

आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह

थाना अलीगढ़ जंक्शन

पुलिस की तत्परता ने बुजुर्ग महिला को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

#AligarhNews #GRPAligarh #MissingWoman #MissionShakti #RailwaySafety #RanchiToDelhi #ElderlyRescue #JammuTawiExpress

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *