आगरा/गोवर्धन। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर धार्मिक आस्था का परिचय देते हुए सपरिवार गिरिराज गोवर्धन की परिक्रमा की।
गिरिराज परिक्रमा के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अपने निवास पर स्वागत किया।
इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के आगमन को आस्था और गौरव का विषय बताते हुए हर्ष व्यक्त किया।
परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और मुख्यमंत्री के साथ परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं ने धार्मिक वातावरण में भक्ति भाव से परिक्रमा पूरी की।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गिरिराज महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि नववर्ष का शुभारंभ आध्यात्मिक वातावरण में करना सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सतर्क रहा।
#BhajanlalSharma #RajasthanCM #GirirajParikrama #Govardhan #NewYearEve #ReligiousVisit #SpiritualIndia


.jpeg)

