• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News : फिरोजाबाद रेलवे ट्रैक पर मोबाइल लूट गैंग का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

Spread the love

 फिरोजाबाद  चलती ट्रेन के गेट पर खड़े यात्री को पत्थर मारकर गंभीर रूप से घायल करने और उसका मोबाइल छीनने वाले गैंग का पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में दो बाल अपचारी सहित कुल 5 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। अभियुक्तों के कब्जे से छिनैती का एक मोबाइल और पांच पत्थर बरामद किए गए।

Railway police arrest gang involved in mobile snatching in Firozabad

पुलिस अधीक्षक, रेलवे आगरा के कुशल निर्देशन और रेलवे इटावा के नेतृत्व में चलाए जा रहे तलाश वांछित अपराधी एवं संदिग्ध व्यक्ति अभियान के तहत थानाध्यक्ष, पुलिस बल और आरपीएफ टीम ने यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. लवकुश पुत्र राजाराम, उम्र 19 वर्ष, टावर वाली गली, हुमायूपुर, थाना दक्षिण फिरोजाबाद

  2. राजा पुत्र राकेश यादव, उम्र 19 वर्ष, रामखिलाडी का किराये का मकान, फतेहपुर वाली गली, नगला विष्णु, थाना लाइनपार

  3. राघव उर्फ रघु पुत्र मलखान सिंह, उम्र 20 वर्ष, सैयद के पीछे वाली गली, अजय यादव के किराये के मकान, नगला विष्णु, थाना लाइनपार

  4. बाल अपचारी, उम्र 16 वर्ष

  5. बाल अपचारी, उम्र 16 वर्ष

दिनांक 26/27 नवम्बर को इसी गैंग ने एक यात्री को पत्थर मारा था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूछताछ का विवरण:

अभियुक्तों ने बताया कि वे टीम बनाकर रेलवे आउटर पर ट्रेक के किनारे खड़े होकर चलती ट्रेन के गेट पर बैठते और मोबाइल चलाने वाले यात्रियों को पत्थर मारकर उनका मोबाइल गिरा देते थे। इसके बाद वे मोबाइल लेकर भाग जाते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 304(2), 317(2) बीएनएस और 152 रेलवे एक्ट से संबंधित एक मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है और अन्य साथियों के पता लगाने में जुटी हुई है।

#FirozabadNews #MobileSnatching #RailwayPolice #CrimeUpdate #GangArrest #MinorOffenders #PoliceAction #FirozabadCrime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *