• Sat. Mar 7th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: ताज महोत्सव 2026: 18 से 27 फरवरी तक आगरा में भव्य मेला और सांस्कृतिक महोत्सव

Spread the love

आगरा। ताज महोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में ताज महोत्सव समिति की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित एजेंडा प्रस्तुत किया गया और आयोजन तिथि, स्थल, थीम, सुरक्षा, जनसुविधाएं और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

Taj Mahotsav 2026 planning committee meeting at I Love Agra Selfie Point grounds, Agra

इस वर्ष ताज महोत्सव शिल्पग्राम में जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर होने के कारण आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट के पास बने बड़े मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 18 से 27 फरवरी 2026 तक चलेगा। पहली बार खुले मैदान में होने वाले इस महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए मंडलायुक्त ने पर्यटन विभाग को जिलाधिकारी और डीसीपी के साथ स्थल निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गठित उपसमितियों को सक्रिय कर सभी व्यवस्थाओं की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए।
Preparations for Taj Mahotsav 2026 at I Love Agra Selfie Point

ताज महोत्सव स्थल में प्रवेश टिकट की दर यथावत 50 रुपए प्रति व्यक्ति (3 साल से अधिक उम्र) रखी गई है। शिल्प मेला के अंतर्गत लगाई जाने वाली अस्थाई स्टालों की दरों में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। पार्किंग की व्यवस्था कलाकृति मैदान में की जाएगी। सदर बाजार, आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट, ग्यारह सीढ़ी, फतेहपुर सीकरी और बटेश्वर जैसे स्थलों पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही बड़े कलाकारों के चयन को प्राथमिकता दी जाएगी।

Taj Mahotsav 2026 event setup and planning meeting in Agra

ताज महोत्सव 2026 की थीम निर्धारित करने के लिए मीडिया में विज्ञप्ति जारी कर आमजन से सुझाव मांगे जाएंगे और सर्वश्रेष्ठ थीम का चयन किया जाएगा। स्पॉन्सरशिप और प्रायोजकों के माध्यम से समिति की आय बढ़ाने पर भी विचार किया गया। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि नए स्पॉन्सर खोजे जाएं और विज्ञापन हेतु पहल की जाए।

Agra tourism festival Taj Mahotsav 2026 planning at I Love Agra grounds

मेला स्थल व्यवस्था समिति और टेंडर समिति को निर्देश दिए गए कि ताज महोत्सव के सभी स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और जनसुविधाओं को दुरुस्त किया जाए। लाइटिंग, सजावट, प्रचार-प्रसार, कलाकारों का चयन और सभी संबंधित निविदाएं दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी की जाएं। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था समिति को निर्देश दिए गए कि सुरक्षा, यातायात और पार्किंग की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण की जाएं।

Officials meeting for Taj Mahotsav 2026 festival arrangements

बैठक में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, एडीए उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, और आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

#TajMahotsav2026 #AgraTourism #CulturalFestivalAgra #ILoveAgra #AgraEvents #AgraFestival#TajFestival #AgraCulture #TajMahotsav #ExploreAgra


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *