• Sat. Mar 7th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News :जनपद में चला बाजरा क्रय का विशेष अभियान, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर सीमान्त कृषकों से हुई खरीद

Spread the love

आगरा। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर आज जनपद में सीमान्त कृषकों से बाजरा क्रय का विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत लगभग 300 सीमान्त कृषकों ने विभिन्न बाजरा क्रय केन्द्रों पर अपनी उपज का विक्रय किया।


जनपद में अब तक 788 कृषकों से कुल 3518 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की जा चुकी है। बाजरा क्रय की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2025 निर्धारित की गई है। प्रशासन ने सभी कृषक बन्धुओं से अपील की है कि वे क्रय केन्द्रों से जारी टोकन के अनुसार अपना बाजरा विक्रय कर न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त करें।


खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जनपद में से धान, मक्का और बाजरा के क्रय केन्द्र संचालित हैं।

धान के 02, मक्का के 03 और बाजरा के 16 क्रय केन्द्र क्रियाशील हैं।

समर्थन मूल्य इस प्रकार है —

  • धान: ₹2369 प्रति कुंतल

  • ग्रेड ए धान: ₹2389 प्रति कुंतल

  • मक्का: ₹2400 प्रति कुंतल

  • बाजरा: ₹2775 प्रति कुंतल


जनपदवार क्रय केन्द्रों की स्थिति



किरावली तहसील अन्तर्गत अछनेरा मण्डी में 01 धान, 01 मक्का एवं 02 बाजरा क्रय केन्द्र संचालित हैं।

फतेहपुर सीकरी मण्डी में 01 धान एवं 02 बाजरा क्रय केन्द्र,

तहसील खेरागढ़ अन्तर्गत खेरागढ़ मण्डी में 02 बाजरा क्रय केन्द्र,


जगनेर मण्डी में 02 बाजरा क्रय केन्द्र,

फतेहाबाद तहसील अन्तर्गत फतेहाबाद मण्डी में 01 तथा शमशाबाद मण्डी में 01 बाजरा क्रय केन्द्र संचालित हैं।

वहीं वाह तहसील अन्तर्गत जरार ब्लॉक में 01 मक्का एवं 02 बाजरा क्रय केन्द्र,

पिनाहट ब्लॉक में 01 मक्का एवं 01 बाजरा क्रय केन्द्र,

जैतपुरकलां ब्लॉक में 01 बाजरा क्रय केन्द्र,

एत्मादपुर तहसील अन्तर्गत 01 बाजरा क्रय केन्द्र तथा

सदर तहसील अन्तर्गत ब्लॉक अकोला में 01 बाजरा क्रय केन्द्र संचालित हैं।

#AgraNews #MilletProcurement #FarmersOfAgra #AgricultureNews #BajraProcurement #SupportPrice #MSP2025 #AgraDistrict #UttarPradeshNews #FarmersWelfare #KharifSeason #AgraAdministration #GovernmentScheme #AgraAgriculture #FCSUPPortal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *