• Sat. Mar 7th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: ऑपरेशन मुस्कान टीम ने तीन गुमशुदा बच्चों को परिवारजनों के सुपुर्द किया

Spread the love

आगरा: ऑपरेशन मुस्कान टीम, जीआरपी अनुभाग आगरा ने कड़ी मेहनत करते हुए बालगृहों में पाए गए तीन गुमशुदा बच्चों (दो बच्चे जिला मुंगरे और एक बच्चा जिला दरभंगा से) को उनके परिवारजनों को सुपुर्द किया। इस दौरान टीम ने बच्चों से शालीनतापूर्वक बातचीत की और परिवारों तक सुरक्षित पहुँचाने में सफलता प्राप्त की।

प्रथम प्रकरण

संस्कार आश्रम बाल गृह होम में दो बच्चे, उम्र लगभग 14 और 16 वर्ष, मिले। बातचीत में बच्चों ने बताया कि वे जिला मुंगरे, गांव पोस्ट बम्बर टटिया के निवासी हैं और दोनों मित्र हैं। एक बालक ने कहा कि वह बिना बताए पंजाब अपने गांव के लोगों से मिलने गया, तो दूसरा बालक भी घूमने के लिए उसके साथ निकला।

टीम ने बच्चों की बहन और परिवार से मोबाइल पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके बाद बच्चों को बाल गृह के माध्यम से माननीय न्यायालय CWC-5 के समक्ष पेश किया गया और उनकी बहन को एक बालक तथा पिता को दूसरे बालक के सुपुर्द कर दिया गया।

द्वितीय प्रकरण

11 वर्षीय बालक अशोक, ग्राम व पोस्ट सरवारा, थाना सिमरी, जनपद दरभंगा, बिहार का निवासी, 09.08.25 से लापता था। बालक को मुस्कान टीम ने साथी शेल्टर होम नई दिल्ली में पाया।

बच्चे से पूछताछ में उसने अपना नाम और पिता का नाम बताया, लेकिन परिवार का पूरा पता नहीं बता सका। टीम ने गूगल मैप, स्ट्रीट व्यू और व्हाट्सएप के माध्यम से कई प्रयास किए और बालक के मामा संतोष से संपर्क किया।

कुछ समय बाद बालक के पिता अशोक ने स्वयं कॉल कर बताया कि उनका बच्चा कुछ समय पहले गायब हुआ था और उन्होंने मीडिया के माध्यम से भी खोज की थी। टीम ने पिता को बालक की स्थिति और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी।

बाद में बालक को माननीय CWC के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक कार्यवाही पूरी की गई और बालक को उसके पिता की सुपुर्दगी में दिया गया।

#OperationMuskaan #AgraGRP #MissingChildren #ChildRescue #AgraNews #UPPolice #ChildWelfare #CWC #Munger #Darbhanga

Mathura News: थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस ने गुम हुई नेपाली बच्ची को खोजकर परिजनों के सुपुर्द किया
Agra News : आगरा रेलवे पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान में बिहार से लापता बालक को परिजनों तक पहुँचाया
आगरा न्यूज: ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: आगरा जीआरपी ने दिल्ली के बालगृहों में मिले उत्तराखंड व यूपी के 5 गुमशुदा बच्चों को पहचान कर सुरक्षित परिजनों से मिलवाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *