• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

#Agra News:आगरा की पूर्णिमा देव गौतम ने राज्य सब-जूनियर ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में जीता रजत पदक

Spread the love

आगरा। लखनऊ के केडी. सिंह बाबू स्टेडियम स्थित अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय हाल में आयोजित राज्य सब-जूनियर ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के तीसरे दिन आगरा की बालिका खिलाड़ी पूर्णिमा देव गौतम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।


यह प्रतियोगिता 41वीं सब-जूनियर बालिका वर्ग (29 किलोग्राम) श्रेणी में हुई, जिसमें पूर्णिमा ने अपने दो प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की। रजत पदक जीतने की खबर से पूर्णिमा के परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। पूर्णिमा खंदारी स्थित ऑल सेंट्स स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा हैं। उनके पिता देवेंद्र गौतम आगरा में पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। बालिका खिलाड़ी की इस सफलता को न केवल आगरा बल्कि पूरे प्रदेश के खेल जगत में गर्व की बात है।

#AgraNews #TaekwondoChampionship #PurnimaDevGautam #SportsNews #LucknowEvent #UttarPradeshSports #SilverMedal #AllSaintsSchool #SubJuniorTaekwondo #AgraPride

Agra News : ताज महोत्सव 2026: 18 से 27 फरवरी तक टाटा ग्राउंड में रंगारंग आयोजन, 1,000 से अधिक कलाकारों की प्रस्तुति; 500 स्टॉल सजकर तैयार
Agra News : FSSAI ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यशाला में बोले केंद्रीय राज्यमंत्री अपनी खाद्य गुणवत्ता से ग्राहकों में बढ़ाएं भरोसा, तो बढ़ेगा कारोबार
Agra News: जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन में अवैध खनन, परिवहन व ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, दो वाहन जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *