• Sun. Mar 1st, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agar News : नई स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस सेवा का शुभारंभ, जैसलमेर से दिल्ली तक बनेगी नई कड़ी

Spread the love

 आगरा। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज जैसलमेर स्टेशन से नई रेल सेवा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री ने नई रेल सेवा का नाम स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस रखने की घोषणा की।

Swarn Nagari Express inaugurated at Jaisalmer Station by Rail and Culture Ministers

मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल लगातार विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने राजस्थान में रेल विकास के तहत लगभग 55,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के प्रगति पर प्रकाश डाला। सीमावर्ती क्षेत्रों में रेल नेटवर्क का विस्तार अनूपगढ़, खाजूवाला, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर से भाभर तक विभिन्न चरणों में चल रहा है।

Ashwini Vaishnaw flagging off Swarn Nagari Express

उन्होंने बताया कि 2014 से पूर्व राजस्थान में प्रति वर्ष औसतन 680 करोड़ रुपए का बजट रेल परियोजनाओं के लिए आवंटित होता था, जो अब बढ़कर लगभग 10,000 करोड़ रुपए हो गया है। पोकरण स्टेशन पर नई रेल सुविधाओं की जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि रामदेवरा-पोकरण वाया भैरव गुफा और कैलाश टेकरी नई रेल लाइन कार्य पूरा होने पर सभी गाड़ियों का ठहराव इस स्टेशन पर किया जाएगा।

Gajendra Singh Shekhawat at Swarn Nagari Express inauguration

इसके अलावा मंत्री ने जैसलमेर स्टेशन पर द्वितीय प्रवेश द्वार बनाने की घोषणा की। कोचिंग डिपो और स्टेशन के रीडेवलपमेंट कार्य 140 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया गया है। राजस्थान में कुल 85 स्टेशनों का पुनर्विकास लगभग 4,000 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 6 जोड़ी वन्दे भारत और 1 जोड़ी अमृत भारत सहित अन्य ट्रेनों का संचालन राज्य में हो रहा है और पिछले छह महीनों में आठ नई ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है।

Swarn Nagari Express first departure from Jaisalmer

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह नई रेल सेवा जैसलमेर के विकास और पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सहायक होगी। उन्होंने रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव के योगदान की सराहना की।

Newly redeveloped Jaisalmer Station

समारोह में सांसद उम्मेदा राम बेनीवाल, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, विधायक छोटू सिंह, विधायक फलौदी पब्बा राम बिश्नोई और विधायक पोकरण प्रताप पुरी सहित जनप्रतिनिधि, सेना, बीएसएफ एवं एयर फोर्स के जवान, स्कूल बच्चे और सामाजिक संगठन उपस्थित थे।

कार्यक्रम के बाद मंत्री अश्विनी वैष्णव और मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जैसलमेर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का निरीक्षण किया। आगमन और प्रस्थान प्लाज़ा, बिल्डिंग मैनेजमेंट सर्वर रूम और एयर कॉनकोर्स का जायजा लिया और कार्य की गुणवत्ता की सराहना की।

#SwarnNagariExpress #JaisalmerDelhiTrain #IndianRailways #RajasthanRailDevelopment #AshwiniVaishnaw #GajendraSinghShekhawat #TrainLaunch #StationRedevelopment #RailwayNews #TravelRajasthan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *