• Fri. Mar 6th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

आगरा न्यूज :मतदाताओं से अपील: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में समय पर फॉर्म भरें

Spread the love

आगरा: जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत गणना प्रपत्रों का वितरण, संकलन तथा बीएलओ के कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया और SIR संबंधी संपादित किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित को निर्देश दिए।

Agra District Magistrate inspecting SIR voter form distribution


जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट, तहसील सदर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत संकलित गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन/फीडिंग की अद्यतन स्थिति जानी तथा बीएलओ व सुपरवाइजर से संवाद कर डोर टू डोर कार्यों में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसमें बताया गया कि मतदाताओं द्वारा फोटो तथा अन्य जानकारी उपलब्ध न कराने से भरे हुए गणना प्रपत्रों के संकलन में विलंब हो रहा है।

BLO conducting door-to-door voter data collection during SIR


जिलाधिकारी ने सभी सुपरवाइजर और बीएलओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र नागरिक को डोर टू डोर संपर्क कर फार्म उपलब्ध कराया जाए और उनकी जानकारी निर्धारित कालमों में सही-सही दर्ज कराना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो, इस कार्य में आशा वर्कर, आंगनवाड़ी, संबंधित पार्षद और वार्ड मेंबर आदि के समन्वय व सहयोग से कार्य में तेजी लाई जाए। बीएलओ अपने कार्यों को पूर्ण सतर्कता एवं समय सीमा के भीतर संपादित करें।


निरीक्षण के दौरान मुस्तफा क्वार्टर, सोहल्ला आदि क्षेत्रों में डोर टू डोर भ्रमण कर निर्धारित प्रपत्रों तथा घर-घर सर्वे की प्रगति का निरीक्षण किया गया और आम मतदाताओं से संवाद कर जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपना नवीन फोटो आदि तैयार रखें, गणना प्रपत्र में भरी जाने वाली जानकारी प्रदान करें, सभी प्रविष्टि पूर्ण कर गणना प्रपत्र संबंधित बीएलओ को दें और आखिरी दिन का इंतजार न करें।


जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 04 नवंबर से शुरू हुई यह प्रक्रिया 04 दिसंबर तक चलेगी। बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर यह गणना फॉर्म वोटरों को दे रहे हैं। मतदाता गणना फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें, उस पर हस्ताक्षर करें और बीएलओ को वापस दें। यदि कोई वोटर घर पर नहीं मिलता है तो परिवार का कोई भी सदस्य सभी सदस्यों की जानकारी भरकर हस्ताक्षर सहित फॉर्म बीएलओ को दे सकता है। जिन मतदाताओं के हस्ताक्षरित फार्म बीएलओ को मिल जाएंगे, उनके नाम 9 दिसंबर को जारी होने वाले ड्राफ्ट वोटर में शामिल कर लिए जाएंगे।


सभी वोटर समय पर अपना फॉर्म भरकर बीएलओ को अवश्य उपलब्ध कराएं, ताकि किसी का नाम लिस्ट में न छूटे। मतदाता https://voters.eci.gov.in पोर्टल से भी अपना गणना प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 अथवा लैंडलाइन नंबर 0562-2250170 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

#AgraSIR, #BLOInspection, #VoterForm, #AgraNews, #SpecialIntensiveRevision, #VoterAwareness, #DoorToDoorSurvey, #VoterRegistration, #SIRAgra, #ElectionUpdate

Agra News : ताज महोत्सव 2026: 18 से 27 फरवरी तक टाटा ग्राउंड में रंगारंग आयोजन, 1,000 से अधिक कलाकारों की प्रस्तुति; 500 स्टॉल सजकर तैयार
Agra News: जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन में अवैध खनन, परिवहन व ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, दो वाहन जब्त
Agra Education News :आगरा कॉलेज में बनेगी महाराजा अग्रसेन शोधपीठ, उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने लगाई मोहर, विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधार्थियों को मिलेगा सशक्त मंच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *