• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

आगरा न्यूज: दिसंबर में टीका उत्सव: आगरा में छूटे हुए बच्चों का होगा विशेष टीकाकरण अभियान

Spread the love

आगरा:जनपद में दिसंबर माह को टीका उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। 1 से 31 दिसंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान में नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों को चिन्हित कर टीके लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग पूरे महीने जागरूकता और प्रेरणा की कई गतिविधियां आयोजित करेगा।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने आमजन से अपील की है कि टीका उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने बच्चों को समय से टीकाकरण कराकर गंभीर व जानलेवा बीमारियों से बचाएं। उन्होंने कहा कि आसपास के ऐसे बच्चों को पहचानें, जो किसी टीके से छूट गए हैं, और उनके अभिभावकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि टीका उत्सव के दौरान 49,371 बच्चों को पेंट-1, 42,688 को एमआर-1 और 55,184 बच्चों को एमआर-2 टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में छूटे हुए बच्चों की विशेष सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सत्र से एक दिन पहले बुलावा पर्ची भेजी जाएगी, और निर्धारित सत्र स्थलों पर बच्चों को लाकर टीकाकरण कराया जाएगा।


महिला आरोग्य समितियों की बैठकों में भी उन माताओं और अभिभावकों को बुलाया जाएगा, जिनके बच्चे अब तक किसी टीके से वंचित हैं। बैठकों में पूर्ण टीकाकरण के लाभों की जानकारी देकर उन्हें प्रेरित किया जाएगा।

कूड़ा कलेक्शन वैन से होगा प्रचार

नगर निगम आगरा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वैन के माध्यम से टीका उत्सव का प्रचार कर टीकाकरण को बढ़ावा देगा।

#AgraVaccineFestival #ImmunizationDrive #VaccineUtsav2025 #ChildHealth #FullImmunization #LeftOutChildren #HealthDepartmentAgra #VaccinationAwareness #PublicHealthCampaign #DecemberVaccineDrive

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *