• Sat. Mar 7th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

आगरा न्यूज:संविधान दिवस पर बंदियों को दिलाई शपथ,बताया कैसे ले सकते है निशुल्क लाभ

Spread the love

आगरा। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के मार्गदर्शन में 26 नवंबर  को जिला कारागार में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अधिकारियों-कर्मचारियों और बंदियों को संविधान की शपथ दिलाई गई तथा उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार का आग्रह भी किया गया।

26 नवंबर को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के मार्गदर्शन में जिला कारागार में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कारागार के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों तथा निरूद्ध पुरुष और महिला बंदियों को संविधान की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान बंदियों को संविधान की महत्ता, मौलिक अधिकारों, मूल कर्तव्यों और विधिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि विधिक सेवा प्राधिकरण किस प्रकार निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराता है और बंदी किन परिस्थितियों में इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा ने बताया कि 13 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत और 10 से 12 दिसंबर 2025 तक विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसे देखते हुए प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से इन कार्यक्रमों के अधिकतम प्रचार-प्रसार का आग्रह किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग लंबित मामलों के निस्तारण का लाभ ले सकें।

शिविर का उद्देश्य संविधान दिवस पर जनजागरूकता बढ़ाना, बंदियों को विधिक अधिकारों से अवगत कराना और उन्हें न्यायिक प्रक्रियाओं में सहूलियत प्रदान करना रहा।

———————————–

आगरा मेट्रो में संविधान दिवस पर संविधान की उद्देशिका (प्रीएम्बल) वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी ने सामूहिक रूप से संविधान की भावना को आत्मसात करने और उसके मूल्यों का पालन करने की शपथ ली। इस दौरान सहभागी अधिकारियों ने कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की आधारशिला है और सभी नागरिकों को इसके पालन का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम शांति, अनुशासन और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।

. आगरा मंडल में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली 

प्रस्तावना की शपथ,वेबिनार में भी हुई सहभागिता

आगरा। संविधान दिवस के अवसर पर आगरा मंडल में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। 26 नवंबर  को मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने मंडल कार्यालय प्रांगण में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह दिन भारत के संविधान को अपनाने के स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह संविधान निर्माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उनके अमूल्य योगदान को याद करने का अवसर भी है।

संविधान दिवस से संबंधित वेबिनार में भी आगरा मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रनव कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ऋषिकेश मोर्या, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक विवेक दिवाकर, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (EnHM) राजकुमार वर्मा, जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव, सहायक कार्मिक अधिकारी नितिन सिंह और डी.के. श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

#ConstitutionDay #AgraNews #LegalAwareness #DistrictLegalServicesAuthority #LokAdalat #SpecialLokAdalat #IndianConstitution #JailReforms #LegalRights #TodayNewsTrack

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *