• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

आगरा न्यूज:जिला प्रशासन का विशेष अभियान को सफल बनाने पर जोर,मतदाता गणना अभियान में राजनीतिक दल सक्रिय

Spread the love

आगरा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 30 नवंबर को एसआईआर के अंतर्गत चलाए जाने वाले “विशेष अभियान” की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई।

District administration meeting on SIR special voter verification campaign in Agra

जिलाधिकारी ने प्रतिनिधियों को बताया कि रविवार को सभी बीएलओ और सुपरवाइज़र सुबह 8 बजे से घर-घर पहुंचकर मतदाता गणना पत्र एकत्र करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से टीमें मतदान केंद्रों पर बैठकर गणना पत्रों का संकलन जारी रखेंगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक मतदाता अपना गणना पत्र स्वयं भरकर उस पर हस्ताक्षर या अंगूठा निशान लगाकर तुरंत बीएलओ को लौटा दें, ताकि उनका नाम मतदाता ड्राफ्ट में सही ढंग से दर्ज हो सके।

उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता के पास वर्ष 2003 की मतदाता सूची से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है, तो उस कॉलम को खाली छोड़ दिया जाए। 2003 की जानकारी बीएलओ और सुपरवाइज़र द्वारा सत्यापन के बाद भर दी जाएगी। 

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि सभी राजनीतिक दलों द्वारा नामित बीएलए गणना पत्र संकलन के दौरान बीएलओ व सुपरवाइज़र के साथ सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करें, ताकि अभियान समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके।

प्रशासन ने बताया कि नगर निगम परिसर स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में बनाए गए डिजिटाइजेशन सेंटर पर लगभग 200 ऑपरेटर शिफ्टों में गणना पत्रों की ऑनलाइन फीडिंग का कार्य कर रहे हैं। यह व्यवस्था अभियान की गति और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए की गई है।

अधिकारीयों ने अपील की कि मतदाता आवश्यक विवरण जैसे नाम, EPIC नंबर/मतदाता पहचान संख्या अवश्य भरें, जिससे किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे और संशोधित सूची में उनका नाम सही रूप से शामिल हो सके।

#AgraNews #SIRDrive #VoterVerification #BLOSurvey #ElectionUpdate #AgraAdministration

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *