• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

अलीगढ़ न्यूज: महिला कॉन्स्टेबल हेमलता की मौत पर परिवार का आरोप—“यह सुसाइड नहीं, बहन की हत्या की गई है”, गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

Spread the love

अलीगढ़: अलीगढ़ में फंदे से लटकी मिली महिला कॉन्स्टेबल हेमलता की मौत को लेकर परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आगरा के किरावली क्षेत्र के बैमन गांव की रहने वाली 28 वर्षीय हेमलता का रविवार सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि यह सुसाइड नहीं, बल्कि हत्या का मामला है, जिसे फंदा लगाकर आत्महत्या का रूप दिया गया है।


परिवार के अनुसार हेमलता शनिवार दोपहर अलीगढ़ के बन्नादेवी इलाके में अपने किराए के कमरे में मृत मिली थीं। पुलिस ने मौके से शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। परिवार शव को लेकर आगरा पहुंचा और अंतिम संस्कार किया।


भाई बोला – बहन मारकर फंदे से लटकाई गई, ये सुसाइड नहीं

हेमलता के भाई उपेंद्र ने कहा कि जिस तरह शव मिला, उससे साफ है कि किसी ने हत्या कर इसे सुसाइड दिखाने की कोशिश की है। उनका कहना है कि।

रस्सी का एक सिरा बहन के गले में था और दूसरा छत के जाल से बंधा था।

हेमलता जमीन पर आगे पैर करके बैठी हुई थीं, जो फांसी की सामान्य स्थिति नहीं होती।

उन्होंने 12:45 बजे पिता से फोन पर बात की थी और खुशी-खुशी बताया था कि शादी में आने के लिए छुट्टी मिल गई है।

केवल दो घंटे बाद 2:20 बजे सूचना आई कि उसने सुसाइड कर लिया।

परिजन कहते हैं कि बातों से बिल्कुल नहीं लगा कि वह अवसाद में थी या आत्महत्या जैसा कदम उठाएगी।

मोबाइल स्टेटस पर भी शक

भाई का आरोप है कि हेमलता के मोबाइल पर सुसाइड से पहले लगाया गया स्टेटस भी संदिग्ध है।

उपेंद्र का कहना है। 
संभव है कि हत्या के बाद मोबाइल फिंगरप्रिंट से अनलॉक कर स्टेटस लगाया गया हो, ताकि मामला सुसाइड लगे। हम इस मामले की हत्या की FIR देने जा रहे हैं।

2016 बैच की कॉन्स्टेबल, एसआई बनने का सपना

हेमलता यूपी पुलिस में 2016 बैच की सिपाही थीं। उनकी तैनाती अलीगढ़ के रोरावर थाने में थी।

वह एसआई बनने की तैयारी कर रही थीं और हाल ही में प्रमोशन परीक्षा के लिए फार्म भरा था।

परिवार ने बताया कि शादी को लेकर घर से कोई दबाव नहीं था और वह अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थीं। 
परिजनों ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

#AgraNews #Aligarh #WomanConstable #HemlataCase #JusticeForHemlata #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #UttarPradesh #AgraUpdates

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *