• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Spread the love

फतेहाबाद। नवरात्र के नौ दिन पूरे होने के बाद बुधवार को देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। विभिन्न देवी पंडालों से मूर्तियों को विसर्जन स्थल यमुना नदी के घाटों पर ले जाकर विसर्जन किया। इस दौरान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे पुलिस पिकेट तैनात रही।

Devotees carrying Goddess idols for Navratri immersion at Yamuna River, Fatehabad


फतेहाबाद, डौकी,बमरौली कटारा, निबोहरा क्षेत्र में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नाचते-गाते हुए विसर्जन यात्रा में शामिल हुए इस दौरान उत्सवपूर्ण माहौल देहात और शहरी क्षेत्रों में देखा गया। पुलिस और प्रशासन ने विसर्जन स्थलों को पहले ही चिह्नित कर लिया था। इन स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि विसर्जन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Police ensuring safety during Navratri idol immersion at Fatehabad pond
यमुना घाटों पर तैनात रही पुलिस


मान्यताओं के अनुसार गुरुवार मंदिर और घरों में स्थापित किए गए कलश को गुरुवार को नहीं हटाया जायेगा। इसलिए अधिकतर लोगों ने बुधवार को ही मूर्ति विसर्जन करने की तैयारी कर ली। ढोल और डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए श्रृद्धालु नजर आए। लोगों ने थिरकते हुए यमुना नदी के घाट और तालाब तक पहुंचकर मूर्ति विसर्जन किया।



थानाध्यक्ष बमरौली कटारा हरीश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की ओर से घाटों और तालाबों पर कड़े सुरक्षा के इंतजाम और बैरिकेडिंग लगाई गई है। जिससे मूर्ति विसर्जन के दौरान को घटना न हो सके। पुलिस और प्रशासन की ओर से कड़ा निर्देश दिया गया है कि घाट और तालाब में ज्यादा गहराई के अंदर जाकर कोई मूर्ति विसर्जन नहीं करेगा।


#Navratri2025 #IdolImmersion #FatehabadFestivals #YamunaGhats #PoliceSecurity #HinduFestival #ReligiousCelebration #DevotionalFest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *