• Thu. Mar 5th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Fatehabad Crime News: निबोहरा पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगा रहे आधा दर्जन जुआरियों को किया गिरफ्तार

Spread the love

फतेहाबाद। निबोहरा पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगा रहे आधा दर्जन जुआरियों को किया गिरफ्तार कब्जे व मालफड़ से 38 हजार नकद, 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

Nibohra police arresting gamblers in Fatehabad, recovering cash and playing cards

प्रभारी निरीक्षक निबोहरा जयनारायण सिंह ने बताया कि थाना पुलिस बुधवार की रात में क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग ग्राम सुखई गढ़ी से जंगल की ओर खेत के बराबर में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके से 6 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। जुआरियों के कब्जे से 38020/- रुपए नकदी, 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। जिसके संबंध में थाना निबोहरा पर धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।


पकड़े गए जुआरियों में धर्मेंद्र पुत्र मानसिंह, नोत्रपाल पुत्र मोहर सिंह निवासीगण ग्राम सुखई गढ़ी, नीचाखेड़ा, प्रवीण पुत्र वीरी सिंह, भीमसेन पुत्र भूरी सिंह निवासीगण ग्राम नीचाखेड़ा थाना निबोहरा, चौबसिंह पुत्र हरविलास निवासी ग्राम भोगपुरा बाग थाना निबोहरा, डरेलाल पुत्र खूब सिंह निवासी आलमपुर थाना निबोहरा को मौके से गिरफ्तार किया गया।


पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जयनारायण सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार,गौरव कुमार,बादल चौहान कांस्टेबल अर्जुन चौधरी, हिमांशु आदि रहे।


#NibohraPolice #GamblingArrest #Fatehabad #IllegalGambling #PublicGamblingAct #PoliceAction #CrimeNews #LawAndOrder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *