• Fri. Mar 13th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Fatehabad Crime News: दिनदहाड़े बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, ताला तोड़कर नकदी, आभूषण किए पार

Spread the love

फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के कौशल नगर 20 बीघा कृपालपुरा में दिनदहाड़े बंद मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर का मालिक किसी काम से बाहर गया हुआ था। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

Locked house in Fatehabad broken open by thieves during daylight burglary
चोरी की घटना के बाद मौके पर तफ्तीश करती पुलिस

सूना घर देखकर दिया वारदात को अंजाम

फतेहाबाद के गढ़ी साबराय निवासी रामवीर सिंह पुत्र दीनदयाल ने थाना फतेहाबाद में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि मेरी बेटी का मकान कौशल नगर 20 बीघा कृपालपुरा में बना है। जहां पर मैं रहता हूं। मेरी बेटी लगभग 4 महीने से दिल्ली में रह रही है तथा गुरुवार दोपहर मैं किसी काम से ट्रैक्टर लेकर बाहर गया था। तभी दिनदहाड़े शातिर चोरों ने मेरे मकान का ताला तोड़ दिया। मकान प्रवेश कर उन्होंने अलमारी का भी ताला तोड़ दिया। इस दौरान चोर अलमारी में रखी रखी करधनी, चांदी की पायल व तीन हजार रुपये नकदी को पार कर ले गए।

Fatehabad police investigating house burglary scene in Kaushal Nagar

जब शाम को काम करके मैं अपने घर ट्रैक्टर लेकर लौटा तो मुझे घर का ताला टूटा हुआ दिखाई दिया।घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था उसमें रखी चांदी की करधनी,पायल व 3000/- रुपए नहीं थे। वहीं पीड़ित के द्वारा घटना की तहरीर थाने में दी गई है। जानकारी पर थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित से मामले की जानकारी लेकर घर का मौका-मुआयना किया। पुलिस चोरों की तलाश करने में जुटी है। 

#Fatehabad #AgraCrime #UPPolice #HouseTheft #Burglary #CrimeNews #SilverJewelry #TodayNewsTrack #UttarPradeshNews #BreakingNews


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *