• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Fatehabad Accident News : एक्टिवा सवार मासूम की डंपर से कुचलकर मौत, मां गंभीर, भाई दूज पर मां के साथ मामा के घर जाते समय हुआ हादसा

Spread the love

फतेहाबाद। भाईदूज के मौके पर जहां हर घर में बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक कर रही थीं, वहीं आगरा के एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। गुरुवार दोपहर फतेहाबाद में दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय नन्हीं बच्ची नित्या शर्मा की डंपर के नीचे आकर मौत हो गई।

Fatehabad road accident – 4-year-old girl dies after dumper hits Activa

 हादसे में उसकी मां खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि पिता सचिन शर्मा हादसे के बाद बेसुध हालत में अपनी बच्ची को गोद में उठाए मदद के लिए दौड़ते रहे।

: Dumper hits Activa in Fatehabad, 4-year-old girl dies, mother injured
हादसे के बाद विलाप करते परिजन

जानकारी के अनुसार, आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के नरीपुरा निवासी सचिन शर्मा अपनी पत्नी खुशबू और चार वर्षीय पुत्री नित्या के साथ गुरुवार दोपहर करीब 2:10 बजे भाईदूज पर मामा के घर टीका कराने फतेहाबाद जा रहे थे। जब परिवार की एक्टिवा कस्बे के अवंतीबाई चौक के पास पहुंची, तभी बाह की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर ने सामने से टक्कर मार दी।

child-family-road-tragedy-fatehabad.jpg
हादसे के बाद रोड पर लगा जाम

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नन्हीं नित्या एक्टिवा से उछलकर सड़क पर गिरी और डंपर के पिछले पहिये के नीचे आ गई। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मां खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि पिता सचिन को हल्की चोटें आईं।

सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी फतेहाबाद भिजवाया। डॉक्टरों ने नित्या को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Dumper truck involved in Fatehabad accident where child died
डंपर और मौके पर इकट्ठी भीड़

नन्हीं नित्या की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। भाईदूज के दिन हुई इस त्रासदी ने हर किसी को झकझोर दिया। रिश्तेदार और पड़ोसी बेसुध मां-पिता को संभालने की कोशिश करते रहे। घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया।

#FatehabadAccident #AgraNews #BhaiDoojTragedy #UttarPradesh #RoadAccident #BreakingNews #TodayNewsTrack #ChildSafety

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *