• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News : मूर्ति विसर्जन करने गए 13 डूबे, तीन की मौत

Spread the love

आगरा: आगरा के खेरागढ़ में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। उटंगन नदी में दुर्गा मूर्ति विसर्जित करने गए 13 युवक गहरे पानी में डूब गए। करीब दोपहर मे हुए हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई। दो घंटे बाद भी रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने खेरागढ़ -बसई नबाव मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने पर डीएम अरविंद मालप्पा बंगारी एवं पुलिस आयुक्त दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। दो घंटे के रेस्क्यू के बाद चार युवको को बाहर निकाल लिया गया।इनमें तीन की मृत्यु हो गई। वहीं एक घायल का इलाज चल रहा है।


खेरागढ़ के गांव कुशियापुर में चामड़ माता मंदिर पर ग्रामीणो ने सामूहिक रूप से देवी प्रतिमा की स्थापना की थी ।गुरुवार को विसर्जन यात्रा में नाचते गाते ग्रामीण दोपहर में एक बजे के करीब डूंगरवाला के निकट स्थित उटंगन नदी पर पहुंचे थे। युवक उत्साह में अंदर गहरे पानी में चले गए। इनमें युवक विष्णु, गगन हरेश ,ओमपाल,अभिषेक ,भगवती ,ओके,सचिन,गजेंद्र,मनोज, बीनेश,करन,दीपक नदी में डूब गए।

Agra Kheragarh Durga Visarjan accident in Utangan river, villagers protest during rescue
मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सौ. इंटरनेट मीडिया


ग्रामीणों के मुताबिक पानी अचानक से बढ़ गया था। अचानक हुई घटना से अफरातफरी मच गई। आनन फानन में ग्रामीणों ने विष्णु को पानी से निकाल लिया । उसे आगरा ले भागे। वहीं पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डीएम अरविंद मालप्पा बंगारी, डीसीपी पश्चिमी जाेन अतुल शर्मा मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और विरोध जताया। 

अधिकारियों के समझाने के दो घंटे बाद ग्रामीण माने। एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया। उधर ग्रामीणों के प्रयास जारी रखा। डेढ़ घंटे बाद ओमपाल और गगन को पानी से निकालकर आगरा भेजा। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। नदी मे डूबे अन्य नौ की तलाश के लिए एसडीआरफ की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से देर रात मनोज का शव मिल गया। देर शाम आयुक्त दीपक कुमार, अपर आयुक्त एवं विधायक खेरागढ़ भी पहुंच गए। उन्होनें ग्रामीणों को समझाया। खबर लिखे जाने तक अन्य की तलाश जारी है।

ताजगंज में भी डूबे दो किशोर


ताजगंज के गांव करभना में भी मूर्ति विसर्जित करने गए पांच किशोर पानी में डूब गए। ग्रामीणो ने तीन को बचा लिया गया। वहीं दो का पता नहीं चला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोटर बोट की मदद से किशोरों की तलाश की पर पता नहीं लगा। डूबे किशोरों के नाम 12 वर्षीय ऋषभ एवं प्रांशु हैं।


प्रशासन अलर्ट


लगातार हादसों के बाद डीएम और पुलिस आयुक्त ने मौके का निरीक्षण किया। सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद रेस्क्यू टीम देर से पहुंची, जिससे मौतें बढ़ीं।


#AgraNews #DurgaVisarjan #Kheragarh #Tajganj #UtanganRiver #BreakingNews #AgraAccident #DurgaPuja2025 #VisarjanTragedy #

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *