• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय कुसियापुर पहुंचे, जताई संवेदना,दिलाया हर संभव मदद का भरोसा

Spread the love

आगरा। केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा के साथ  कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय शनिवार को खेरागढ़ क्षेत्र के कुसियापुर गांव पहुंचे। उन्होंने हाल ही में उटंगन नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबकर हुई 12 युवाओं की मौत पर परिजनों  से भेंट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उच्च शिक्षा मंत्री ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह आपके साथ खड़ी है और हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

गौरतलब है कि खेरागढ़ के कुसियापुर गांव में बीते दिनों माता प्रतिमा विसर्जन के दौरान उटंगन नदी में हुए हादसे में 12 युवकों की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। जिला प्रशासन, सेना और स्थानीय गोताखोरों की मदद से 125 घंटे  चले रेस्क्यू अभियान के बाद सभी शवों को बरामद किया गया था। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल है।

Union Minister B.L. Verma and UP Cabinet Minister Yogendra Upadhyay visit Kusiyapur village after the Utangan River drowning tragedy in Agra.


 कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मृतकों के परिजनों से बातचीत कर शासन की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के पुनर्वास और आवश्यक मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, स्थानीय भाजपा पदाधिकारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Crowd gathers in Kusiyapur village, Agra, as ministers visit to offer condolences after Utangan River drowning incident.

#YogendraUpadhyay #AgraNews #UtanganRiverTragedy #Kusiyapur #Kheragarh #BLVerma #UPGovernment #AgraUpdates #YogiGovernment #CondolenceVisit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *