• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News: एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत इटौरा कॉलेज में किया पौधरोपण

Spread the love

आगरा। एक पेड़ माँ के नाम नारे के अंतर्गत रविवार को इटौरा स्थित राजा एस.पी. सिंह डिग्री कॉलेज में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, कॉलेज स्टाफ और पर्यावरण प्रेमी एकत्रित हुए।

Tree plantation drive at Itora College Agra under Ek Ped Maa Ke Naam campaign
पौधरोपण करते पर्यावरण प्रेमी

कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी जगन प्रसाद तेहरिया ने कहा कि उनका संकल्प है कि आगरा जिले में कहीं भी हरियाली नष्ट होती हुई या पेड़ कटते हुए वे नहीं देखना चाहते। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे।

पौधरोपण के दौरान भोला सिंह, अनिल कुमार पिप्पल, एडवोकेट चौबसिंह बघेल, रवि सहित शहर के अनेक लोग शामिल हुए। सभी ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि पेडों को काटने नहीं देंगे और आगरा को हरियाली युक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधे लगाने के बाद उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली और संदेश दिया कि पर्यावरण बचाना आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

#TreePlantation #AgraNews #GreenActivist #EkPedMaaKeNaam #Environment #ItoraCollege #SaveTrees #Greenery

Railway News: 27 हजार से ज्यादा पैसेंजर्स बेटिकट पकड़े, 1.54 करोड़ का वसूला जुर्माना
Agra News: दिवाली को गौमय लक्ष्मी-गणेश चाहिए तो श्रीकृष्ण गौशाला आइए
Miss Teen Universe 2025, Taj Mahal: ताजमहल में विश्व सौंदर्य का संगम: 23 देशों की मिस टीन यूनिवर्स फाइनलिस्ट ने निहारा ताज, बोलीं यह प्रेम और कला का अद्भुत नमूना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *