• Thu. Mar 5th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News :आगरा में मिलावटखोरों पर एफएसडीए का डंडा, 16 जगह छापेमारी, 670 किलोग्राम मिठाई नष्ट कराई, 16 सैंपल लैब भेजे

Spread the love

आगरा। दीपावली के  त्योहार को देखते हुए  मिलावटखोरी को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सघन अभियान चलाया। विभाग की टीमों ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 16 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और 16 नमूने जांच के लिए संकलित किए गए। इस दौरान 670 किलोग्राम  मिलावटी खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई।

बृहस्पतिवार को एफएसडीए की टीम ने गंगा इंडस्ट्रीज, नवीन गल्ला मंडी से सरसों का तेल और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के नमूने लिए गए। 148 किलो सरसों का तेल मूल्य ₹22,940 और 200 किलो रिफाइंड सोयाबीन ऑयल मूल्य ₹26,000 जब्त किया गया।

मनीष सिंह, खेड़ा पचगाईं, देवरी रोड से 400 किलो सरसों का तेल मूल्य ₹64,000 जब्त किया गया और नमूना संग्रहित किया गया। जटपुरा फतेहाबाद निवासी हरनाम सिंह के प्रतिष्ठान से खोया, मिश्रित दूध और वनस्पति के नमूने संग्रहीत किए गए। 90 किलो वनस्पति मूल्य ₹17,610 और 125 किलो खोया मूल्य ₹22,500 जब्त किए गए। 500 लीटर मिश्रित दूध मूल्य ₹31,000 मौके पर नष्ट कराई गई।

मोना कैटरिंग सर्विस, हसनपुरा लोहामंडी से 125 किलो बेसन मूल्य ₹15,000 जब्त किया गया। रामू मिठाई की दुकान, जगदीशपुरा पुलिया से 20 किलो रंगीन बर्फी मूल्य ₹4,000 नष्ट कराई गई। विनय गुप्ता की पेठा दुकान से 25 किलो अंगूरी पेठा मूल्य ₹2,500 नष्ट किया गया। शिव कुमार की पेठा शॉप, फतेहाबाद रोड से रंगीन पेठा का नमूना भी संकलित किया गया।

खोयामंडी, बालूगंज से खोये के तीन नमूने लिए गए। माँ ब्रजेश्वरी डेयरी, मानिकपुरा बाह से पनीर का नमूना संग्रहीत किया गया। होटल ताज निर्वाणा, फतेहाबाद रोड से पनीर का एक नमूना लिया गया।

कुल 16 नमूने विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पांच प्रतिष्ठानों में कमियां मिलने पर चेतावनी और सुधार नोटिस जारी किए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में कुल 963 किलो खाद्य सामग्री 548 किलो सरसों का तेल, 90 किलो वनस्पति, 200 किलो रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और 125 किलो बेसन जब्त किया गया। जब्त सामग्री का कुल मूल्य लगभग ₹1,45,100 है।

इसके अलावा 670 किलो मिलावटी खाद्य सामग्री 20 किलो रंगीन बर्फी, 25 किलो अंगूरी पेठा, 125 किलो खोया और 500 लीटर मिश्रित दूध मौके पर नष्ट कराई गई।

#AgraNews #FoodSafety #Diwali2025 #BhaiDooj2025 #AdulteratedFood #ConsumerProtection #Khoya #Paneer #MustardOil #FoodInspection


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *