• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

janakpuri mahotsav agra 2025:आज तुलसा को प्यारी दुल्हन बनाओ सखियो’ गीतों से गूंजा विवाह मंडप,जनकपुरी में उमड़ा हर्ष अपार, कन्यादान लेने की लगी होड़

Spread the love

आज तुलसा को प्यारी दुल्हन बनाओ सखियो!

महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर में धूमधाम से


 
संपन्न हुआ तुलसी-सालिगराम का विवाह संस्कार


आगरा। श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में गुरुवार को महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर में तुलसा जी और सालिगराम भगवान के प्रतीकात्मक विवाह संस्कार द्वारा प्रभु राम और जगत जननी माँ जानकी का विवाह संपन्न हुआ।


श्री राम जय राम जय जय राम के जयकारों और मंगलम भगवान विष्णु मंगलम गरुड़ ध्वज: के मंगल स्वर के मध्य पाँच सहयोगी ब्राह्मणों के साथ पंडित वेद प्रकाश प्रचेता ने वैदिक मंत्रोच्चारों से सात फेरों सहित विवाह की सभी रस्में पूर्ण करवाईं। मिथिला नगरी के सैकड़ों बड़भागी लोग इस पुण्यदायी विवाह के साक्षी बने। सिया रामचंद्र के संग पड़न लागी भाँवरिया के मंगल स्वरों ने सबको भाव विभोर कर दिया।

आभूषण, फल, मेवा सुहाग का सामान, मिठाई, वस्त्र, दक्षिणा के लिफाफे आदि सामग्री के साथ सभी में फेरी डालने और कन्यादान लेने की होड़ लगी रही। राजा जनक राजेश अग्रवाल और महारानी सुनयना अंजू अग्रवाल ने गले का सोने का सेट और पांँच साड़ियों से कन्यादान लिया, तुलसा जी के पैर पूजे और इस पुण्यदायी अवसर के लिए अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।


इस दौरान महारानी सुनैना, श्रीमती अंजू अग्रवाल और संगीता अग्रवाल ने ‘आज तुलसा को प्यारी दुल्हन बनाओ सखियो! सज के चली तुलसा प्यारी हरे बाँस मंडप छाये, सीता जी को ब्याहने सालिगराम आए.और तुलसा तेरी मेहंदी में नाम सालिगराम का देखा है। जैसे मंगल गीतों से विवाह उत्सव में चार चांद लगा दिये। विनीता अग्रवाल, ममता अग्रवाल, रीता अग्रवाल, पलक अग्रवाल और मलाईका अग्रवाल ने साथ दिया।


ये रहे मौजूद

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, बसंत गुप्ता डीजीसी, श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल बैंक, नीरज अग्रवाल, केके अग्रवाल, जनकपुरी महिला समिति की मीरा अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, चारु गर्ग, सोनिया शर्मा, रामलीला कमेटी की ओर से ताराचंद अग्रवाल, विजय प्रकाश गोयल, विनोद जौहरी, चुन्ना भाई, संजय अग्रवाल, अंजुल बंसल, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, निक्की जौहरी, लखन गर्ग, शालू गंज, अनुज अग्रवाल हनी, अरविंद अग्रवाल बॉबी और गोलू तार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

———————————————————————————————————–

ये खबर भी पढ़िए



जनक मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां


जनकपुरी महोत्सव के अंतर्गत कमला नगर में गुरुवार शाम को जनक मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्ति और उल्लास से सराबोर कर दिया।सरला भारद्वाज के निर्देशन में सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर के 30 छात्रों की भव्य प्रस्तुति मंगल भवन अमंगल हारी ने जनकपुरी महोत्सव के प्रथम दिवस पर श्रीराम जी की बारात के अवसर को और भी गरिमामयी बना दिया। बच्चों ने अपनी भूमिका, अभिनय और नृत्य के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कांत द्विवेदी ने छात्रों की इस सफल प्रस्तुति पर उन्हें हार्दिक बधाई दी और पूरे आयोजन में उनके साथ मौजूद रहे। जनकपुरी महोत्सव में विद्यालय के छात्रों की इस रचनात्मक और सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों को रामभक्ति और सांस्कृतिक उत्सव का अद्भुत अनुभव कराया। इससे पूर्व अविरल यादव, अंशुल कुशवाह और अंश गुप्ता ने ‘गाइए गणपति जग वंदन’ की प्रस्तुति से मन मोह लिया।


भजन गायिका ललिता करमचंदानी ने ‘राम का गुणगान करिए’ और ‘रामजी से पूछे जनकपुर के नारी, बताओ बबुआ’ जैसे लोकगीत सुनाकर सारे रामभक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने बताया कि सीता जी बिहार की थीं इसलिए भोजपुरी लोक गीतों में राम जी को दामाद मानकर प्रेम भरी उलाहना और गारी देने की परंपरा चली आ रही है जो मन में उल्लास और खुशी भर देती है। डॉ. आशीष त्रिपाठी ने ‘चलो भाई राम भरोसे’ और ‘राम जी की निकली सवारी’ जैसे लोकप्रिय भजन सुनाकर रघुवर जानकी के विवाह के इस प्रतीकात्मक भव्य समारोह को मधुर मधुर गुंजायमान कर दिया। रेनू अग्रवाल के निर्देशन में गौरी इवेंट्स द्वारा श्री कृष्ण के महारास और मयूर नृत्य की प्रस्तुति ने सबको भाव विभोर कर दिया। विशाल आर्ट ग्रुप ने भी सुन्दर कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन रीनेश मित्तल और श्रुति सिन्हा ने किया।

#TulsiSaligramWedding #JanakpuriMahotsav #AgraEvents #TulsiVivah #DevotionalCelebration

Agra Metro News:आगरा मेट्रो से रामलीला मैदान तक सीधी कनेक्टिविटी, नवरात्रि में दर्शकों को मिलेगी सुविधा
Agra crime News:आगरा में बीएसएनएल की 15 लाख की कॉपर केबल चोरी, बड़ा गिरोह बेनकाब
Agra News:आगरा में डिप्टी CM का विपक्ष पर हमला, सपा को बताया डूबता जहाज, परिवारवाद की तिकड़ी को बताया फ्रस्टेशन का शिकार, बोले आगरा में इलाज की है व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *