• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

agra News: सुभाष नगर बालाजीपुरम में 13वीं बार सजा माता रानी का भव्य दरबार

Spread the love

आगरा। सुभाष नगर बालाजीपुरम में इस बार 13वीं बार माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया। नवरात्रि पर्व की शुरुआत पर माता रानी की प्रतिमा को दरबार में स्थापित करने से पूर्व नगर परिक्रमा निकाली गई। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परिक्रमा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर माता रानी का स्वागत किया।


नवरात्रि के शुरु होते ही शहर में जगह-जगह माता रानी के दरबार सजे, क्योंकि शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही श्रद्धालु व्रत रखकर नौ दिनों तक माता के विभिन्न स्वरूपों की आराधना करेंगे और मनौतियां मांगेगे।

बालाजीपुरम में सजे दरबार में स्थानीय लोगों का उत्साह देखने लायक रहा। इस दौरान कार्यक्रम में राजकुमार प्रजापति, हिमांशु ठाकुर, विशाल प्रजापति, प्रेम ठाकुर, दीपक प्रजापति, बिक्की ठाकुर, नीरज प्रजापति, विवेक बघेल, दीपू बघेल, राजेश, प्रजापति राजीव, आशीष, शिवम्, मनोज, अभिषेक, रोहित, शनि, टिल्लन, पिंटू, अमन, लाला समेत कई लोग उपस्थित रहे।

#Navratri2025 | #AgraNews | #MataRaniDarbar | #Balajipuram | #SubhashNagar | #NavratriCelebration | #AgraEvents | #Devotees | #FestivalVibes | #MataRaniBlessings

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *