• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News : शेषावतार लक्ष्मण ने दशानन की बहन सूपर्णखा को किया अंग-भंग

Spread the love

आगरा। रामलीला मैदान में आज मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम का ऋषि अत्रि के आश्रम में आना, माता अनसुइया जी का सीताजी को उपदेश देना, वशिष्ठ का, ऋषि सख्मंग से मिलन, ऋषि सुतीक्षण ऋषि के आश्रम पधारना, पंचवटी निवास करना। लेकिन वहीं रावण की बहन सूपर्णखा द्वारा प्रभु श्री राम व लक्ष्मण पर मोहित होना, मोहित होने के बाद दोनों भाइयों को अपनी राक्षसी माया से परेशान करने की लीला दिखाई जा रही है।

Agra Ramleela 2025 – Lakshman cuts Supnakha’s nose and ears, Khara-Dushan battle scene

आज की प्रमुख लीला में सूपर्णखा द्वारा की जा रही राक्षसी माया से मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम परेशान होते हैं, परेशान होकर प्रभु राम द्वारा अपने अनुज भ्राता लक्ष्मण को सूपर्णखा के नाक-कान काटने का आज्ञा देते हैं। भ्राता लक्ष्मण जी द्वारा अपने भाई की आज्ञा का पालन करते हुए सूपर्णखा के नाक-कान काटने की लीला होती है।

दशानन की बहन सूपर्णखा द्वारा शेषावतार लक्ष्मण जी द्वारा अपने नाक-कान काट दिए जाने के बाद अपने भाई खर-दूषण के पास जाती है और अपने नाक कान काटे जाने की बात बताती है। बहन का घोर अपमान देख कर दोनों भाई खर और दूषण युद्ध के लिए श्री राम व लक्ष्मण जी को ललकारा जाता है। प्रभु श्री राम व भ्राता लक्ष्मण का खर और दूषण से घनघोर युद्ध होता है।

Lakshman cutting Supnakha’s nose and ears during Agra Ramleela 2025

घनघोर युद्ध के बाद खर और दूषण दोनों भाई प्रभु श्री राम के हाथों मारे जाते हैं। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के मंत्री राजीव अग्रवाल भगवानदास बंसल विष्णु दयाल विजय प्रकाश गोयल संजय अग्रवाल मुकेश जौहरी अजय अग्रवाल आनंद मंगल आयुष तार ऋषि गोयल प्रकाशचंद रामांशु शर्मा रामाशीष शर्मा विनोद जौहरी दिलीप अग्रवाल राहुल गौतम प्रमुख रूप से उपस्थित थे

Panchavati stay depiction in Agra Ramleela 2025Panchavati stay depiction in Agra Ramleela 2025

रामलीला में आज

मीडिया प्रभारी राहुल गौतम द्वारा बताया गया कि दिनांक 24 सितंबर, 2025 को रामलीला मैदान में सीता हरण, जटायु मिलन के कार्यक्रम की लीला संपन्न होगी। 

#Ramleela #Agra #Supnakha #LordRam #Lakshman #Ramayan #KharaDushan #Panchavati #AnasuyaMata #JaiShriRam #TodayNewsTrack


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *