• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News: बाह में सेवा पर्व पखवाड़ा-2025: प्रधानमंत्री मोदी और जनकल्याण योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

Spread the love

आगरा। आज सेवापर्व पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व, न्यू इंडिया @ 2047 तथा केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों पर आधारित 15 दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत करतीं बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह का ब्लॉक प्रमुख और जिला सूचना अधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया और उसकी सराहना की गई।जनसामान्य, गणमान्य नागरिक और छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का उत्साहपूर्वक अवलोकन किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत में विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पर्व पखवाड़ा का आयोजन किया गया है।उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी बहुत ही प्रेरणास्पद है और इसे सभी बाह वासियों को अवश्य देखना चाहिए।

प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह साथ हैं  जिला सूचनाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह

विधायक ने कहा कि प्रदर्शनी को देखकर प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व, उनके कृतित्व, न्यू इंडिया @ 2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में संचालित विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं और उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक गरीब परिवार से निकलकर आज अपने व्यक्तित्व और कृतित्व के कारण भारत जैसे विशाल देश के प्रधानमंत्री बने हैं।

रिबन काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ करती बाह  विधायक


विधायक ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाए जाने का आह्वान किया है। हमें भी इसका अनुकरण करते हुए अपने देश, प्रदेश और जनपद को विकसित बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए ताकि 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाया जा सके।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बीमारू से बेमिसाल राज्य बन गया है। प्रदेश में प्रत्येक वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।


इन योजनाओं को गरीब, मजदूर और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है ताकि हर व्यक्ति इसका लाभ प्राप्त कर सके। इस अवसर पर भरत सिंह चौहान, संतोष गहलोत, उपजिला मजिस्ट्रेट संतोष कुमार शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शर्मा सहित पत्रकार और आमजन उपस्थित रहे।


#SevaParvPakhwada2025 #BahuExhibition #RaniPakshalikaSingh #NewIndia2047 #PrimeMinisterModi #UttarPradeshWelfareSchemes #GovernmentInitiatives #PublicExhibitionBahu



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *