• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज में लगा फ्री हेल्थ कैंप, 255 महिलाएं हुई लाभान्वित

Spread the love

आगरा। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त अभियान ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ के तहत एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग ने मंगलवार को विशेष फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन किया।यह हेल्थ कैंप प्रधानमंत्री के जन्मदिन (17 सितंबर) से शुरू होकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। हेल्थ कैंप महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के पोषण माह के साथ मिलकर संचालित किया जा रहा है। इसमें महिलाओं को निशुल्क परामर्श, जाँच और दवाइयाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Women receiving free health check-up at SN Medical College Agra health camp
हेल्थ कैंप में महिलाओं की जांच कर उन्हें परामर्श देंती डॉक्टर्स की टीम


फ्री हो रहीं जांचें

इस हेल्थ कैंप में खून की जाँच, ब्लड शुगर, अल्ट्रासाउंड, कैंसर स्क्रीनिंग (ओरल, सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर) और पैप स्मीयर जैसी अन्य आवश्यक जाँचें शामिल हैं।स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के साथ-साथ मेडिसिन, चर्म रोग, बाल रोग, दंत रोग, मनोरोग, नाक-कान-गला रोग और रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर भी इस हेल्थ कैंप में महिलाओं को परामर्श दे रहे हैं। मंगलवार को फ्री हेल्थ कैंप में कुल 225 महिलाओं ने लाभ उठाया।इसमें 31 महिलाओं का ANC (अभ्यासी प्रसूति जांच) किया गया।5 महिलाओं की ओरल, सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की निशुल्क स्क्रीनिंग की गई।
साथ ही पैप स्मीयर और अन्य महत्वपूर्ण जाँचें भी की गईं।


आज एमसीएच ब्लॉक में लगेगा हेल्थ कैंप

24 सितंबर को यह हेल्थ कैंप एमसीएच ब्लॉक में आयोजित किया जाएगा।महिलाओं से अपील की गई है कि वे इस हेल्थ कैंप में शामिल होकर निशुल्क सेवाओं का लाभ उठाएं।

#FreeHealthCamp #WomenHealth #SNMedicalCollege #AgraNews #HealthyWomenEmpoweredFamilies #WomenEmpowerment #HealthAwareness #FreeMedicalCamp #PreventiveHealth #UPGovernmentInitiative

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *