• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Spread the love

 राजनीति न्यूज। टूडे। न्यूजट्रैक। हिन्दी। समाचार। आगरा। उत्तर प्रदेश।

समाजवादी पार्टी का अभियान: ‘कुंडी खोलो, पोल खोलो’ की शुरुआत 20 अगस्त से

politics News Agra:Samajwadi Party's campaign: 'Open the lock, open the poll' will start from August 20
  उत्तरी विधानसभा के कमलानगर स्थित कैंप कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र की जयंती के मौके पर अपने विचार रखते सपा नेता नितिन कोहली।

कमला नगर कैंप कार्यालय पर मनाई गई छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती

आगरा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नितिन कोहली ने एलान किया कि 20 अगस्त 2025 से आगरा की 89-उत्तरी विधानसभा में “कुंडी खोलो, पोल खोलो” अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर घर-घर जाकर भाजपा के झूठे वायदों और कथित जनविरोधी कार्यों का पर्दाफाश किया जाएगा।उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय जनता से जो वायदे किए थे, वे अब तक अधूरे हैं। ऐसे में समाजवादी कार्यकर्ता हर घर दस्तक देकर भाजपा की असलियत उजागर करेंगे

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादियों ने दी श्रद्धांजलि

उत्तरी विधानसभा के कमला नगर स्थित कैंप कार्यालय पर “छोटे लोहिया” जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम का संचालन पुष्पेंद्र शर्मा ने किया और अध्यक्षता कपिल गोयल ने। जयंती समारोह की शुरुआत चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण से हुई।

आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

इस मौके पर वक्ताओं ने समाजवादी विचारधारा के पुरोधा जनेश्वर मिश्र के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान सपा नेता नितिन कोहली ने कहा कि भाजपा ने जनता से छल किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की झूठी घोषणाएं, टूटी उम्मीदें और छलपूर्ण राजनीति को अब जनता के सामने उजागर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समाजवादी कार्यकर्ता हर मोहल्ले और हर गली में जाकर लोगों को भाजपा सरकार की विफलताओं के बारे में बताएंगे।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख उपस्थित जनों में सुरेश चन्द सोनी, पुष्पेंद्र शर्मा, राजीव पोद्दार, यादव सिंह बौध, कपिल गोयल, कन्हिया लाल अग्रवाल, महेश चन्द गुप्ता, सौरभ पाठक, राहुल शाक्य, दिनेश वर्मा, मुकेश बघेल, अकबर खान, मोनू भारती, वरुण देशभक्त, करणवीर, प्रभा यादव, शबनम खान, वरुण भरतिया, दाऊ यादव, सुनील तोमर, कपिल सुखवानी, गोपाल हर्जानी, विराट यादव, आकाश पाठक, रामवीर कुशवाह, संजु यादव, इमरान खान, रामु निषाद, मोंटू गोयल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#AgraPolitics#UPAssembly2025#SamajwadiParty#ExposeBJP#जनता_के_साथ_सपा#KapilGoyal#PushpendraSharma#AgraNews

#PoliticalAwareness



  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *