• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Independence Day 2025 highlights: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित, जन भागीदारी से विकास की अपील

Spread the love

आगरा।आज देशभर में आजादी का 79वां पर्व बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। आगरा के कलेक्ट्रेट प्रांगण में मुख्य समारोह का नेतृत्व जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की। तिरंगे के सम्मान में उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी और आमजन ने राष्ट्रगान गाया।झंडारोहण के बाद जिलाधिकारी ने उन अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। उन्होंने उनके परिजनों को सम्मानित करते हुए अंगवस्त्र और माल्यार्पण भेंट किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्वजन भावुक हो उठे और उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है।

संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या व डीएम अरविेंद मल्लप्पा बंगारी

देश की प्रगति के साथ सपनों को साकार करने की अपील

अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि आज का दिन सिर्फ जश्न का नहीं, बल्कि आत्ममंथन का भी है। आजादी की लड़ाई में जिन वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी, उन्होंने एक ऐसे भारत का सपना देखा था जिसमें स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का वातावरण हो और देश हर क्षेत्र में अग्रणी बने। 

उन्होंने कहा कि आज भारत विज्ञान, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि और उद्योग जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति कर चुका है। लेकिन यह यात्रा अभी अधूरी है। हमें मिलकर कार्य करना होगा ताकि आम जनता का जीवन और अधिक सहज और सुविधाजनक बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। अब अधिकांश अधिकारी समय से कार्यालय में उपलब्ध रहते हैं और शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता दिखाते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद 80 प्रतिशत मामलों में शिकायतकर्ता से सीधे फोन या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर समाधान की पुष्टि की जाती है। सरकार ने हर कार्य के लिए समय सीमा तय कर दी है, जिससे अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ी है और आम जनता को समय पर सेवाएं मिल रही हैं।

जनपद में विकास की रफ्तार तेज

जिलाधिकारी ने कहा कि आगरा जनपद लगातार विकास और उन्नति की राह पर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक निवेश पाने वाले जिलों में आगरा भी शामिल है। जल्द ही यहां अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र का संचालन शुरू होगा, जिससे किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध होंगे और आलू उत्पादन में वृद्धि होगी।

उन्होंने बताया कि औद्योगिक, कृषि और पर्यटन क्षेत्रों में निवेश बढ़ने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। सरकार और प्रशासन का प्रयास है कि गुड गवर्नेंस के अंतर्गत आमजन को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

कर्तव्यबोध और सेवा भावना का आह्वान

जिलाधिकारी ने कहा, “आजादी हमें बड़ी कुर्बानियों, त्याग और संघर्षों के बाद मिली है। लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति हमें सदैव जागरूक रहना चाहिए। कलेक्ट्रेट का प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी यह संकल्प ले कि कोई भी फरियादी यहां से निराश न लौटे। अपने कर्तव्य का सदैव ध्यान रखना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है।उन्होंने कहा कि जन सहयोग और जन भागीदारी से ही उन सपनों को साकार किया जा सकता है, जिनके लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने संघर्ष और बलिदान किया।

गूंजे देशभक्ति के तराने

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के समस्त अपर जिलाधिकारी, एसीएम, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों की गूंज पूरे परिसर में सुनाई देती रही। तिरंगे के नीचे एकजुट होकर लोगों ने देश की अखंडता और विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें उनके जीवन, संघर्ष और बलिदानों को चित्रों और दस्तावेजों के माध्यम से दर्शाया गया। उपस्थित लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रेरणा ली।

#IndependenceDay
#AgraNews
#FreedomFighters
#TricolourHoisting
#DistrictMagistrate
#IndiaCelebrates
#NationFirst
#Patriotism
#GoodGovernance
#AgraDevelopment
#IndianIndependence
#PublicParticipation
#IndiaProgress
#CulturalValues
#AdministrativeReforms
#FarmersWelfare
#TechnologyInIndia
#SpaceTechnology
#EducationGrowth
#InvestmentInUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *