• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News: 412.94 करोड़ से बुझेगी यमुना पार की प्यास, जल संकट का होगा स्थाई समाधान, 3 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल

Spread the love
 संजय पैलेस स्थित होटल पीएल पैलेस में यमुना पार क्षेत्र के जल संकट समाधान के लिए योजना की जानकारी देते मंचासीन केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, विधायक डॉ धर्मपालसिंह , महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पार्षद प्रकाश केसवानी, मनवीर सिंह चौहान, सुनील करमचंदानी एवं पीछे पंक्ति में बैठे भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पार्षद मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

                    विधायक डॉ धर्मपाल सिंह के प्रयास से बरसों पुरानी समस्या का हुआ निदान

आगरा। यमुना पार क्षेत्र के सभी इलाके पिछले कई वर्षों से जल संकट से जूझ रहे थे। केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल एत्मादपुर विधायक डॉ धर्मपाल सिंह के संयुक्त प्रयास से यमुना पार क्षेत्र की जल समस्या का स्थाई समाधान हुआ है। संजय पैलेस स्थित होटल पीएल पैलेस में एत्मादपुर विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि अमृत 2.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत आगरा पेयजल पुनर्गठन योजना (ट्रांस यमुना जोन। एवं ।।) को स्वीकृत मिली है। 412.94 करोड रुपए की लागत की यह महा योजना समूचे यमुना पार क्षेत्र को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएगी।


यमुना पर बनेगा एडवांस्ड वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, क्षेत्रीय लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल


योजनान्तर्गत मुख्य रूप से ट्रान्स जमुना जोन-1 व जोन-2 में 11 वार्ड यथा कछपुरा, नाऊ की सराय, भगवती बाग, सीतानगर, ट्रान्स यमुना फेज-1, शाहदरा, नरायच पश्चिम, नरायच पूर्व, यमुना पार प्रकाश नगर, नवलगंज तथा टेडीबगिया के क्षेत्र को पेयजलापूर्ति से लाभान्वित किया जायेगा। विधायक ने बताया कि योजना के पैकेज-1 के अन्तर्गत एडवांस डब्ल्यू०टी०पी० (क्षमता 55 एमएलडी ) -1 नग, इन्टैक वैल/जैक वैल-1, एप्रोच ब्रिज-1 नग, रॉ वाटर राइजिंग मेन-700 मी० एवं तत्सम्बन्धी कार्य किये जाने प्रस्तावित हैं, जिसकी निविदा स्वीकृत हो चुकी है। फर्म मैसर्स ई.एम.एस. लिमिटेड, नई दिल्ली को उ० प्र० जल निगम (नगरीय) द्वारा कार्यादेश निर्गत किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। योजना के पैकेज 2 के अन्तर्गत उच्च जलाशय-11 नग, भूमिगत जलाशय-4 नग, वितरण प्रणाली -268.79 किमी०, राइजिंग मेन-7.77 कि०मी०, फीडर मेन-41.39 कि०मी०, पेयजल गृह संयोजन-55881 नग, पम्पिंग सैट-33 नग एवं तत्सम्बन्धी कार्य किये जाने प्रस्तावित हैं।


टेंडर हो चुका है स्वीकृत

जिसकी निविदा स्वीकृत की जा चुकी है एवं उ० प्र० जल निगम (नगरीय) द्वारा फर्म मैसर्स जिओ मिलर-जैनको (जे०वी०), नई दिल्ली से अनुबन्ध गठन किया जा चुका है।जिसके उपरान्त लगभग 15 दिन में कार्य प्रारम्भ करा दिया जायेगा। उक्त दोनों पैकेजों के समस्त कार्य पूर्ण होने के उपरान्त 55881 नग पेयजल गृह सयोजन के माध्यम से आगरा नगर के ट्रांस यमुना जोन- । एवं ।। क्षेत्र की लगभग 2.75 लाख जनसंख्या को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति से लाभान्वित किया जायेगा।


37.72 करोड़ रुपए एत्मादपुर नगर पालिका के लिए भी स्वीकृत


प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने बताया कि अमृत 2.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत एत्मादपुर नगर पालिका पालिका परिषद पेयजल आपूर्ति योजना की स्वीकृत लागत 37.72 करोड है। योजनान्तर्गत मुख्य रूप से एत्मादपुर नगर पालिका परिषद के समस्त 25 वार्डों को पेयजलापूर्ति से लाभान्वित किया जायेगा। उक्त योजना के अन्तर्गत उच्च जलाशय-02 नग, भूमिगत जलाशय-1 नग, वितरण प्रणाली -62.70 किमी०, राइजिंग मेन-800 मी०, फीडर मेन-8.50 कि०मी०, पेयजल गृह संयोजन 7007 नग, पम्पिंग प्लान्ट-06 नग इत्यादि तत्सम्बन्धी कार्य किये जाने प्रस्तावित हैं। उ० प्र० जल निगम (नगरीय) द्वारा फर्म मैसर्स एच.एम.एस. इन्फ्राटैक प्रा०लि०, आगरा के साथ अनुबन्ध गठन किया जा चुका है। योजना के कार्य प्रगति पर हैं। आगरा पेयजल पुनर्गठन योजना (ट्रांस यमुना जोन। एवं ।।) के अन्तर्गत ग्राम-पोइया में प्रस्तावित एडवांस डब्ल्यू.टी.पी. (क्षमता 55 एम.एल.डी.) में से 06 एम.एल.डी. पेयजल द्वारा एत्मादपुर नगर पालिका परिषद पेयजल आपूर्ति योजना के समस्त कार्य पूर्ण करते हुये 7007 नग पेयजल गृह सयोजन के माध्यम से एत्मादपुर नगर पालिका परिषद की लगभग 30 हजार जनसंख्या को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति से लाभान्वित किया जायेगा।


पोइया घाट पर लगेगा एडवांस वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट


यमुना नदी के पानी को शुद्ध करने के लिए इस योजना के अंतर्गत एक एडवांस वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) का निर्माण किया जाएगा। इस प्लांट में सबसे पहले एमबीबीआर तकनी का उपयोग कर पानी से गंदगी, मिट्टी, बदबू और हानिकारक जीवाणु हटाए जाएंगे। इसके बाद अल्ट्रा फिल्ट्रेशन प्रक्रिया द्वारा पानी में मौजूद सूक्ष्म कण और बैक्टीरिया को भी अलग किया जाएगा। फिर आर ओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) सिस्टम के माध्यम से पानी में घुले हुए लवण और शेष हानिकारक तत्वों को हटाया जाएगा। अंत में डिसइंफेक्शन प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिससे पानी में मौजूद किसी भी शेष जीवाणु या बैक्टीरिया का नाश हो सके।


इन सभी चरणों के बाद पानी पूरी तरह से साफ, सुरक्षित और पीने योग्य हो जाएगा, जिसे पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से जनता को शुद्ध पेयजल के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।


इनकी रही मौजूदगी


प्रेस वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, एत्मादपुर विधायक डॉ धर्मपाल सिंह, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पार्षद गौरव शर्मा, पार्षद प्रकाश केसवानी, मनीष अवस्थी पार्षद विजय वर्मा, गजेंद्र वर्मा, बनवारी लाल पार्षद, प्रियंका अग्रवाल पार्षद, सुनीता चौहान पार्षद, मंगल सिंह चौहान पार्षद प्रतिनिधि, मनवीर सिंह चौहान, डॉ रामनिवास मुद्गल, सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल,विक्रांत तिवारी ,मौजूद रहे।

#AgraNews #YamunaPaar #AgraWaterProject #Amrit2_0 #SPBaghel #Etmadpur #AgraDevelopment #WaterSupply #PeyjalYojana #AgraMunicipal #UrbanDevelopment #UPNews #AgraUpdates #WaterTreatmentPlant #JalJeevanMission #AgraProgress #UPDevelopment #CleanWater #AgraYojana #PublicWelfare



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *