• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra news: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विकास भवन में प्रदर्शनी और संगोष्ठी, 79वें स्वतंत्रता दिवस पर आगरा मंडल में हुआ धूमधाम से आयाेजन

Spread the love

                                                             

आगरा। स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर विकास भवन सभागार में ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ के अवसर पर अभिलेख/चित्र प्रदर्शनी और संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विभाजन त्रासदी से विस्थापित परिवारों के सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और विभाजन की घटनाओं पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में विभाजन के दौरान प्राणोत्सर्ग करने वाले लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।

प्रदर्शनी में इतिहास के साक्षी

विकास भवन प्रांगण में उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार के सौजन्य से लगाई गई प्रदर्शनी में विभाजन काल से जुड़े अभिलेख, समाचार पत्रों की कतरनें, साहित्य, सरकारी रिकॉर्ड और विस्थापित परिवारों द्वारा संरक्षित सामग्री प्रदर्शित की गई। आमजन और विभाजन से प्रभावित परिवारों के सदस्यों ने इसे देखा और अपने अनुभव साझा किए।

विभाजन के साक्षात्कार से नम हुई आंखें

संगोष्ठी में अरुण ग्रोवर, जगदीश बत्रा, कंचन ग्रोवर, कुलभूषण शर्मा, ओमप्रकाश ग्रोवर, विनोद तनेजा, नरेंद्र जग्गा, नीरू जग्गी, सुरेश जग्गी, हरवंश जग्गी, प्रदीप बत्रा समेत सिंधी काउन्सिल ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश सिंधी सभा, उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी और सनातनी पंजाबी महासभा के प्रतिनिधियों ने विभाजन की दास्तां सुनाई। इन मार्मिक संस्मरणों से उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं।

विभाजन विभीषिका त्रासदी से पीड़ित परिवार की महिला को सम्मानित करतीं सीडीओ प्रतिभा सिंह

कार्यक्रम का उद्देश्य

मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का उद्देश्य भारत के विभाजन के दौरान हुए भीषण संकट, पीड़ा और विस्थापन की स्मृति को जीवित रखना, नई पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराना और देश की एकता, अखंडता एवं सौहार्द को मजबूत करना है।
अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान, पीडी डीआरडीए रेणु कुमारी, पीडी मनरेगा रामायण सिंह यादव, पीडी एनआरएलएम राजन राय, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, डीपीआरओ मनीष कुमार, उप निदेशक कृषि मुकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, जिला सूचना अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ज्ञान देवी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीलिमा सहित जिला स्तरीय अधिकारी और आमजन मौजूद रहे।

रेलवे ने चलाया चेकिंग अभियान

एसपी रेलवे के नेतृत्व में आगरा कैंट पर चलाया चेकिंग अभियान, स्टेशन पर चेकिंग करती टीम

आगरा। पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे और जीआरपी/आरपीएफ/एएसचैक टीम ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। 15 अगस्त और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को दृष्टिगत रखते हुए ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, टिकट विंडो आदि पर विशेष निगरानी रखी गई।चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और ज्वलनशील पदार्थों की तलाशी ली गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

79वें स्वतंत्रता दिवस पर आगरा मंडल का धूमधाम से आयोजन

                                           

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया और महाप्रबंधक का संदेश पढ़कर सुनाया। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल की सशस्त्र टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण और सलामी ली गई। उन्होंने रेलकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रोत्साहित किया और आगरा मंडल की हालिया उपलब्धियों को साझा किया।

आर्थिक उपलब्धियां और मालभाड़ा वृद्धि

                                    

उत्तर मध्य रेलवे के गठन (2003) से अब तक मंडल ने वित्तीय कार्यनिष्पादन में अहम योगदान दिया है। इस वर्ष की पहली तिमाही में यात्री अर्जन में 3.64% और विविध अर्जन में 83.74% वृद्धि दर्ज की गई। यात्रियों की संख्या में 8.34% बढ़ोतरी हुई।
खाद्यान्न सामग्रियों के मूल लदान में 32% वृद्धि और कुल मालभाड़ा राजस्व में 3% की बढ़ोतरी हुई। वर्ष 2024-25 में भंडार विभाग ने लक्ष्य से 4.7% अधिक 272 करोड़ रुपये का स्क्रैप बेचा। इस वर्ष जुलाई तक 75 करोड़ रुपये का स्क्रैप बिक्री में आया।

महाकुंभ मेला में सफल संचालन

जनवरी-फरवरी 2025 में प्रयागराज महाकुंभ के दौरान यात्रियों के निर्बाध आवागमन के लिए मंडल ने विस्तृत योजना बनाई। बहुभाषी पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम, सूचना ब्रोशर, कुंभ रेल सेवा मोबाइल ऐप, मेमू गाड़ियों का संचालन और डबल इंजन वाली पारंपरिक रेकों का उपयोग किया गया।

सांस्कृतिक और सामाजिक पहल

स्वतंत्रता दिवस पर स्काउट एंड गाइड द्वारा बनाए गए टेंट, पुल और मचान को सराहना मिली। सांस्कृतिक अकादमी के कार्यक्रम में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘पर्यावरण संरक्षण’ पर आधारित प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पुरस्कृत करने की घोषणा हुई।

महिला कल्याण संगठन की पहल

                        

 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद निरीक्षण कर सलामी लेते आगरा मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल

महिला कल्याण संगठन अध्यक्षा ईशानी गोयल और सदस्यों ने मंडल हॉस्पिटल आगरा में मरीजों को तौलिए, सैनिटाइज़र, फल और अस्पताल को एक माइक्रोवेव उपहार स्वरूप दिया। उद्देश्य मरीजों की सुविधाएं बढ़ाना और कर्मचारियों को सहूलियत देना बताया गया।

अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रनव कुमार, स्वतंत्रता दिवस समारोह समिति अध्यक्ष नितिन गर्ग, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) सहित अधिकारी, यूनियन सदस्य, मीडिया प्रतिनिधि और महिला कल्याण संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

#Agra | #PartitionHorrorsRemembranceDay | #PhotoExhibition | #Seminar | #RailwaySecurity | #IndependenceDay | #NHAI | #TrafficFree | #UttarPradesh | #Tourism | #BusinessGrowth | #CulturalProgram | #WomenWelfare | #NorthCentralRailway | #FreedomCelebration | #HistoricalExhibition | #PublicAwareness | #RailwayAchievements | #SocialInitiative | #PublicParticipation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *