• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra news : A huge Mangal Kalash Yatra will be organized on the first Monday of the holy month of Shravan

Spread the love

टूडे न्यूजट्रैक। हिन्दी। समाचार। उत्तर प्रदेश।

 पुण्यदायी श्रावण मास के पहले सोमवार को निकलेगी विशाल मंगल कलश यात्रा

1500 महिला श्रद्धालु कलश लेकर करेंगी मंगल प्रवेश, शहर के 8 स्थानों पर चल रहा पंजीकरण

आगरा। श्रावण मास के पावन प्रथम सोमवार, 14 जुलाई को शहर में आध्यात्मिक आस्था से ओतप्रोत विशाल मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। सुबह 9:00 बजे राधा कृष्ण मंदिर, नेहरू नगर से सूर सदन स्थित कार्यक्रम स्थल तक निकाली जाने वाली यह यात्रा गो महिमा महोत्सव समिति द्वारा आयोजित गौ महिमा महोत्सव का हिस्सा है।

यात्रा में 1500 से अधिक महिला श्रद्धालुएं मंगल कलश लेकर सहभागी बनेंगी। कलश यात्रा में संत, गौ माता, गौ रक्षक, देवी-देवताओं के रथ, बैंड-बाजे भी आकर्षण का केंद्र होंगे।

 मंगल कलश में वास करते हैं देवी-देवता”: डॉ. कुंदनिका शर्मा

पूर्व पार्षद डॉ. कुंदनिका शर्मा ने कहा, “मंगल कलश में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इस यात्रा में शामिल होने से जीवन में शुभता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।”

इस अवसर पर मुरारी लाल गोयल ‘पेंट वाले’, सुमन गोयल, कुमकुम उपाध्याय, ममता सिंघल, बबली जैन, पूर्विका बंसल, नीता बत्रा, स्नेहलता चौहान सहित अनेक श्रद्धालु महिलाएं मौजूद रहीं।

 कहाँ कराएँ पंजीकरण?

मंगल कलश के लिए पंजीकरण हेतु आठ पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं:

गोयल पेंट्स, सुल्तानगंज पुलिया,केला चामुंडा देवी मंदिर, बल्केश्वर सब्ज़ी मंडी के पास सीताराम मंदिर, वजीरपुरागां धीनगर मंदिर, विशाल तिवारी दयालबाग, उमा दत्त शर्मा (76, रोशन बाग पुलिया के पास)न्यू आदर्श नगर, बल्केश्वर – शशि गुप्ता राम रघु आनंदा फेज-1, भावना स्टेट, सिकंदरा – प्रियंका ठाकुर भारद्वाज फाइनेंशियल सर्विसेज, शॉप नं. 05, ब्लॉक नं. 11, प्रथम तल, संजय प्लेस

️ संपर्क करें:

93583 99066 | 80773 04991 | 72528 96908

#ShravanMonth#KalashYatra#DivineProcession#AgraEvents#SpiritualJourney#WomenDevotees
#HinduTradition#ShivMahapuranKatha#GauMahimaMahotsav#ShravanCelebration #DevotionAndFaith#KalashWithGrace#HarHarMahadev#AgraNews#ReligiousUnity #PositiveVibesOnly 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *