• Sun. Mar 1st, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

New Delhi: “A new initiative to spread the thoughts of Mahamana Malviyaji to the masses”

ByToday NewsTrack

Jun 20, 2025
Spread the love

 महामना मालवीय जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने की नई पहल”

नई दिल्ली। पंडित मदन मोहन मालवीय जी के विचारों और योगदान को जन-जन तक पहुँचाने हेतु चल रहे “महामना सम्पूर्ण वाङ्मय” प्रकाशन अभियान की द्वितीय श्रृंखला को लेकर 19 जून 2025 को सूचना भवन, नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक प्रकाशन विभाग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रतिनिधिमंडल एवं महामना मालवीय मिशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
कई बिंदुओं पर हुईं चर्चा

बैठक की अध्यक्षता प्रकाशन विभाग के प्रधान महानिदेशक  भूपेन्द्र कैंथोला ने की। उनके साथ विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक राजीव कुमार जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में द्वितीय श्रृंखला के खंडों के संपादन, सामग्री की गुणवत्ता, सटीक प्रस्तुति, प्रकाशन की समयसीमा एवं वितरण से जुड़े बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।


अनुभव किए साझा


साथ ही, खंड-1 के प्रकाशन के उपरांत उसके प्रचार-प्रसार से प्राप्त अनुभवों को साझा करते हुए यह विचार किया गया कि महामना जी के आदर्शों को कैसे अधिक प्रभावी ढंग से देश के विद्यार्थियों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं तक पहुँचाया जाए।

बैठक में महामना मालवीय मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  हरिशंकर सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री वेद प्रकाश सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  दिनकर सिंह, आगरा संभाग के महासचिव  राकेश शुक्ला,  रोहित सिन्हा,  विजय तिवारी, गुंजन अग्रवाल और  मुदित गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि महामना सम्पूर्ण वाङ्मय के खंड-1 का भव्य विमोचन 25 दिसंबर 2023 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ था। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए द्वितीय श्रृंखला के खंड-2 का विमोचन आगामी 25 दिसंबर 2025 को महामना जी की जयंती के अवसर पर माननीय राष्ट्रपति जी द्वारा भारत मंडपम, नई दिल्ली में किए जाने का प्रस्ताव है।

महामना सम्पूर्ण वाङ्मय समिति, खंड-दो के सदस्य एवं महामना मालवीय मिशन आगरा के महासचिव  राकेश शुक्ला ने बैठक में सक्रिय भागीदारी की और आगरा मंडल की ओर से अहम सुझाव भी प्रस्तुत किए।


#MadanMohanMalaviya  
#MahamanaVangmaya  
#MalaviyaMission  
#IndianHeritage  
#CulturalPreservation  
#PublicationMinistry  
#BharatMandapam  
#NationalHeritage  
#LegacyOfMalaviya  
#MalaviyaJayanti  
#DelhiMeeting2025  
#BookLaunch  
#PresidentialLaunch  
#MalaviyaWritings  
#MalaviyaSeries  
#IndianThoughts  
#VikasKeVichar  
#HistoricalLiterature  
#GloryOfIndia


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *