• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News:Minor got upset with his family and boarded a train, GRP police reunited him with his family safely at Tundla junction

Spread the love

 घर से नाराज होकर ट्रेन में सवार हुआ नाबालिग, टूंडला जंक्शन पर जीआरपी पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलवाया


जीआरपी टूंडला की सतर्कता और संवेदनशीलता ने बच्चे को उसके परिवार से मिलाया, मां ने की पुलिस की सराहना

आगरा (ब्यूरो)  थाना जीआरपी टूंडला की टीम द्वारा की जा रही नियमित गश्त व चेकिंग के दौरान एक 14 वर्षीय नाबालिग बालक को ट्रेन संख्या 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस में अकेले यात्रा करते हुए पाया गया। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह जनपद सीतामढ़ी, बिहार का निवासी है और घर से नाराज़ होकर बिना बताये निकल आया था।

मानवीय संवेदना के साथ कार्रवाई

थानाध्यक्ष थाना टूंडला जंक्शन के नेतृत्व में जीआरपी टीम ने बच्चे को सांत्वना दी और उसके माता-पिता के बारे में जानकारी प्राप्त की। बच्चे द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया, जिसके माध्यम से उसकी माता से बातचीत हुई। सूचना मिलते ही उसकी मां और मौसेरा भाई थाने पहुंचे।

सकुशल सुपुर्दगी और भावुक मिलन

थाना परिसर में दस्तावेजी औपचारिकताओं के उपरांत बच्चे को सकुशल उसकी मां और मौसेरे भाई को सुपुर्द किया गया। बच्चे को सुरक्षित देखकर उसकी मां भावुक हो गईं और थाना जीआरपी टूंडला की तत्परता, सजगता और मानवीय व्यवहार की भूरी-भूरी प्रशंसा की।


 #GRPToondla #ChildRescue #रेलवेपुलिस #HumanityInUniform #UPRailwayPolice #ToondlaJunction #ChildProtection #SafeReturn #PoliceWithHeart

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *