• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News: The pillar of the main pipeline got damaged, Tajganj’s water supply is in danger

Spread the love

मुख्य पाइपलाइन का पिलर हुआ क्षतिग्रस्त, ताजगंज की जलापूर्ति पर मंडराया खतरा

जलकल विभाग के जीएम ने किया स्थल का निरीक्षण, मरम्मत के निर्देश

आगरा:बिजली घर चौराहे के पास नाले के डायवर्जन के दौरान जलकल विभाग की मुख्य पेयजल पाइपलाइन का सहायक पिलर क्रैक हो गया है। पिलर के क्षतिग्रस्त होने से ताजगंज जोन की जलापूर्ति व्यवस्था पर खतरा मंडराने लगा है। इस संवेदनशील स्थिति को देखते हुए नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर जलकल विभाग के महाप्रबंधक ए.के. राजपूत ने गुरुवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया और पिलर की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए।

बरसात से और बढ़ सकता है खतरा

मौके पर निरीक्षण करते हुए महाप्रबंधक ने बताया कि यह 32 इंच व्यास की मुख्य पाइपलाइन है, जो जीवनी मंडी जलकल से ताजगंज जोन के जेडपीएस (जोनल पंप स्टेशन) तक पानी पहुंचाती है। यदि इस पाइपलाइन को पिलर का सहयोग न मिला तो भारी दबाव में इसके लीकेज या टूटने का खतरा उत्पन्न हो सकता है, जिससे पूरे क्षेत्र की जलापूर्ति बाधित हो सकती है। उन्होंने कहा कि विशेषकर बारिश के मौसम में जलधारा का दबाव और तेज हो जाता है, जिससे क्षतिग्रस्त पिलर से पाइपलाइन को और ज्यादा क्षति पहुँच सकती है। निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिशासी अभियंता आदित्य कुमार और अवर अभियंता आशीष कुमार समेत अन्य तकनीकी स्टाफ मौके पर उपस्थित रहा। विभागीय अधिकारियों ने मरम्मत योजना को लेकर आवश्यक सामग्री और श्रमिकों की व्यवस्था तत्काल शुरू कर दी है।

#WaterPipelineCrisis#AgraPipelineDamage#TajganjWaterAlert#InfrastructureRisk#AgraMunicipalUpdatUrbanInfrastructure#PipelineRepairWork#AgraDevelopmentNews#CivicAlertAgra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *