• Fri. Mar 6th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: Rahankalan gets the gift of tourism and development: From temple inauguration to announcement of schemes worth crores

ByToday NewsTrack

Jun 16, 2025
Spread the love

Agra Local News 

रहनकलां को मिली पर्यटन और विकास की सौगात: मंदिर लोकार्पण से लेकर करोड़ों की योजनाओं की घोषणा

 96 करोड़ का पुल, 100 करोड़ का अंडरपास और निषाद राज की प्रतिमा की घोषणा


आगरा
कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह व अन्य जनप्रतिनिधि


आगरा: एत्मादपुर तहसील के गांव रहनकलां में आज पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। नगरकोट माता मंदिर परिसर में भव्य मंदिर निर्माण, घाट और नवनिर्मित हॉल का पूजन और अवलोकन किया गया।

इस मौके पर मंत्री जी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश को “उत्तम प्रदेश” बनाने हेतु मंदिरों का व्यापक जीर्णोद्धार करा रही है। उन्होंने ऐलान किया कि

  • 96 करोड़ रुपये की लागत से समोगर पर पुल का निर्माण होगा जिससे किसान आसानी से अपने खेतों तक पहुंच सकें।
  • 100 करोड़ रुपये की लागत से कुबेरपुर गांव में अंडरपास बनेगा।
  • रहनकलां में निषादराज गुहराज निषाद की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने निषादराज केवट के चरित्र और समर्पण को प्रेरणास्रोत बताते हुए आगरा में एकलव्य स्टेडियम पर एकलव्य की मूर्ति और एत्मादपुर में देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित करने का भी आग्रह किया।

ग्रामीणों ने मौके पर कन्या महाविद्यालय, स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर यमुना एक्सप्रेसवे पर गेट निर्माण तथा सांस्कृतिक स्मारकों की स्थापना के प्रस्ताव भी दिए, जिन्हें मंत्री जी ने सकारात्मक रूप से लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनक सिंह ने की जबकि संचालन हरिओम बघेल ने किया। प्रमुख मौजूद लोगों में केशव वर्मा, मुरलीधर निषाद, टीकम सिंह तोमर, रामबाबू वर्मा, हरिओम यादव ‘तिरंगा’, नत्थू काका, सुनील वर्मा आदि शामिल रहे।


ये की गई घोषणाएं

  • नगरकोट माता मंदिर परिसर का लोकार्पण
  • समोगर पुल और कुबेरपुर अंडरपास की घोषणा
  • निषादराज गुहराज निषाद की प्रतिमा लगेगी
  • लोकमाता अहिल्याबाई व एकलव्य प्रतिमा का प्रस्ताव
  • ग्राम विकास व धार्मिक पर्यटन को नई दिशा
  • #RahanKalaVikas #JaiveerSingh #NishadRajStatue #EtmadpurNews #UPTourism #AgraDevelopment #MandirNirman #YogiSarkar #SamogarPull #KuberpurUnderpass #CulturalUpliftment


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *