• Sun. Mar 1st, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News : Preparations for Ganga Dussehra bathing festival in full swing: DM inspected three major ghats including Kailash Mandir Ghat, gave guidelines

ByToday NewsTrack

Jun 4, 2025
Spread the love

कैलाश घाट का निरीक्षण करते डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी,अपर पुलिस कमिश्नर रामबदन सिंह व नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल

गंगा दशहरा स्नान पर्व की तैयारी जोरों पर: डीएम ने कैलाश मंदिर घाट समेत तीन प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण, दिए

आगरा, 4 जून 2025

टूडे न्यूजट्रैक डेस्क:
आगामी गंगा दशहरा स्नान पर्व के मद्देनज़र डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सोमवार को जनपद के तीन प्रमुख घाटों कैलाश मंदिर घाट, बल्केश्वर घाट एवं दशहरा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को पर्व से पहले तमाम जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कैलाश मंदिर घाट पर स्नान नहीं, निकटवर्ती घाटों का करें प्रयोग: डीएम की अपील

निरीक्षण के दौरान डीएम सबसे पहले प्राचीन शिव मंदिर कैलाश मंदिर घाट पहुंचे। उन्हें अवगत कराया गया कि घाट पर इस समय पर्यटन विभाग द्वारा जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है। ऐसे में पर्व के दौरान यहां श्रद्धालुओं द्वारा स्नान किए जाने पर किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रह सकती है।

इस पर डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि घाट की ओर जाने वाले सभी संभावित मार्गों पर बैरिकेडिंग कर उन्हें बंद कर दिया जाए। साथ ही, मंदिर परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।
डीएम ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि इस बार स्नान के लिए कैलाश मंदिर घाट के स्थान पर अन्य सुरक्षित और निकटवर्ती घाटों का चयन करें और पर्व को सुरक्षित एवं हर्षोल्लास से मनाएं।

बल्केश्वर व दशहरा घाट पर होंगी विशेष व्यवस्थाएं

निरीक्षण के अगले चरण में बल्केश्वर घाटदशहरा घाट का दौरा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि:

  • गंगा दशहरा पर स्नान ब्रह्म मुहूर्त से प्रारंभ हो जाता है, अतः सभी घाटों पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
  • महिला श्रद्धालुओं के लिए अस्थाई केबिन, चेंजिंग रूम और शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित हो।
  • स्नान क्षेत्र निर्धारित कर बैरिकेडिंग कराई जाए एवं चेतावनी वाले बैनर/साइनबोर्ड लगाए जाएं, जिससे गहराई आदि की जानकारी स्पष्ट रहे।
  • बचाव दल एवं गोताखोरों की तैनाती की जाए ताकि कोई भी श्रद्धालु गहराई में न जाए और खतरे से पहले सचेत हो सके।
  • ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) से श्रद्धालुओं को सतर्क किया जाए और आवश्यकीय घोषणाएं समय-समय पर की जाएं।

स्थानीय लोगों से भी ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्थानीय निवासियों से पूर्व आयोजनों के अनुभव व फीडबैक भी प्राप्त किए ताकि इस बार की तैयारियों को और बेहतर बनाया जा सके।

अधिकारीगण रहे मौजूद

निरीक्षण के समय अपर पुलिस कमिश्नर रामबदन सिंह, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल सहित सिंचाई, स्वास्थ्य, सफाई, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कैलाश घाट का निरीक्षण करते डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी,अपर पुलिस कमिश्नर रामबदन सिंह व नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल

 यमुना के घाटों का जायजा लेते डीएम अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारीगण

यमुना के घाटों का जायजा लेते डीएम अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारीगण

#गंगा_दशहरा_2025 #AgraNews #DMInspection #KailashMandirGhat #SafetyFirst #YamunaGhat #AgraEvents

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *