• Sat. Mar 7th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra crime news:Advocate’s bag full of money stolen in Sadar Tehsil, police busy investigating

Spread the love

सदर तहसील में अधिवक्ता का रुपयों से भरा बैग चोरी, पुलिस जुटी जांच में

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, अधिवक्ताओं में नाराजगी

आगरा। सदर तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अधिवक्ता के चैंबर से रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया। चोरी गए बैग में लगभग 4.42 लाख रुपये और कई जरूरी दस्तावेज रखे होने की बात सामने आई है। पीड़ित अधिवक्ता की शिकायत पर शाहगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

बैग में पक्षकारों के रुपए और दस्तावेज थे

किरावली के गढ़ी गुलजारी गांव निवासी अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह का सदर तहसील परिसर में चैंबर है। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने चैंबर में बैठकर बैनामा लेखन का कार्य कर रहे थे। उसी दौरान, किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाकर उनका बैग चोरी कर लिया।

बैग में पक्षकारों द्वारा दिए गए कुल 4.42 लाख रुपये और कुछ जरूरी कागजात रखे हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही अधिवक्ता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहसील परिसर और आसपास के क्षेत्र की छानबीन की, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्ध की पहचान हो सके। शाहगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिरेश पाल गिरि ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

तहसील परिसर की सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अधिवक्ताओं ने इस वारदात पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि आए दिन तहसील परिसर में भीड़ रहती है, लेकिन सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।

पीड़ित अधिवक्ता ने जताई चिंता

पीड़ित अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह ने बताया कि बैग में रखी रकम पक्षकारों से संबंधित थी, जो बैनामा आदि कार्यों के लिए दी गई थी। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोर का पता लगाने और रकम बरामद करने की मांग की है।


#AgraNews #TheftInTehsil #AdvocateBagStolen #PoliceInvestigation #CCTVScan #LawAndOrder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *